19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण 07 फरवरी से

जयपुर, 4 फरवरी (हि.स.)। जिले में 0 से 2 वर्ष तक के नन्हें-मुन्नों को नौ तरह की बीमारियों से बचाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात फरवरी से सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

 मिशन इंद्रधनुष
Read More:- फाइव डे वीक का आदेश शुरू, पहले दिन 10 बजे तक कई दफ्तरों के नहीं खुले ताले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. हंसराज भदालिया ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान को लेकर जिला स्तर पर कार्य-योजना बना ली गई है। सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान को लेकर बनाई गई कार्ययोजना के मुताबिक जिले के करीब 487 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान में उन्हीं बच्चों को शामिल किया गया हैं, जो नियमित टीकाकरण से किसी भी कारणवश वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों का हैड काउंट सर्वे करवाकर उनकी सूची तैयार की गई है।

उन्होंने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण 07 फरवरी से शुरू होगा जो 13 फरवरी तक संचालित होगा। जिले में आयोजित होने वाले 209 सत्रों में इस अभियान के तहत 114 गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकृत किया जाएगा। इसके बाद अभियान का दूसरा चरण 07 मार्च से 13 मार्च, तीसरा चरण 04 अप्रैल से 10 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।

डॉ. भदालिया ने बताया कि सघन मिशनइंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान के दौरान 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को नौ तरह की बीमारियों से बचाने के लिए बीसीजी, पोलियो, हेपेटाइटस बी, पेंटावेलेंट, एफआईपीवी, आरवीवी, पीसीवी तथा एमआर के टीके लगाए जाएंगे। इसी प्रकार नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टीडी-1, टीडी-2 व बुस्टर टीडी के टीके लगाए जाएंगे।

Related posts

IRCTC 24 अगस्त से कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बुकिंग शुरू

Buland Dustak

Bird Flu फैल सकता है इंसानों में, रहें सावधान

Buland Dustak

Indo pak war 1971: 50 साल पूरे होने पर सुखना लेक में वायु सेना ने दिखाया पराक्रम

Buland Dustak

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर ​दर्ज होंगे गलवान में ​शहीद 20 सैनिकों के नाम

Buland Dustak

प्रदेश के दूसरे उपराज्यपाल के तौर पर शपथ लेंगें मनोज सिन्हा

Buland Dustak

प्रदेश में कोदो-कुटकी-रागी के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

Buland Dustak