19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

फाइव डे वीक का आदेश शुरू, पहले दिन 10 बजे तक कई दफ्तरों के नहीं खुले ताले

शासकीय कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए शासन से जारी आदेश के अनुसार दो फरवरी से सभी शासकीय कार्यालयों में फाइव डे वीक का आदेश लागू हो गया। नए आदेश के तहत अब सभी शासकीय कार्यालयों को सुबह 10 बजे खुलने के साथ काम शुरू हो जाना है, लेकिन आदेश के दूसरे दिन तीन फरवरी को कई शासकीय कार्यालयों के दफ्तर 10 बजे तक नहीं खुला। पहले की तरह ताला लटकता रहा।

30 प्रतिशत अधिकारी- कर्मचारी ही नियमानुसार कार्यालय पहुंचे, जबकि 70 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी पुराने ढर्रे पर साढ़े 10 बजे ही दफ्तर पहुंचते रहे। शासकीय आदेश के बाद भी ऐसे अधिकारी-कर्मचारी अपने आदत में परिवर्तन को लेकर गंभीर नहीं है।

फाइव डे वीक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद फाइव डे वीक का आदेश कार्यालयों में शुरू हो गया। आदेश के दूसरे दिन तीन फरवरी को एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण, आरईएस कार्यालय, जनसंपर्क विभाग धमतरी, उद्यानिकी विभाग धमतरी, मत्स्य विभाग धमतरी में ताला लटके रहा। इन विभागों में एक भी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। पशु चिकित्सा विभाग, रोजगार कार्यालय, नगर निवेश कार्यालय और क्रेडा विभाग के दरवाजे खुले तथा सफाई चल रहा था।

यहां 80 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जिला आयुर्वेद विभाग में प्रभारी आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. गुरूदयाल पहुंचकर काम कर रहे थे और विभाग के कुछ कर्मचारी भी पहुंच चुके थे। वहीं सहकारिता विभाग में ज्यादातर कर्मचारी पहुंच चुके थे। जिला शिक्षा विभाग में 50 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों के आने का सिलसिला 10.20 बजे तक जारी रहा।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी स्थिति खराब

जिला आबकारी विभाग में एक बाबू व महिला भृत्य ही पहुंचे थे। अधिकारी व अधिकांश कर्मचारी पहुंचे ही नहीं थे। खनिज विभाग में सहायक खनिज अधिकारी सनत कुमार साहू पहुंचकर कामकाज शुरू कर दिए थे। जिला रेडक्रास विभाग में ताला लटका हुआ था। अंत्यवसायी विभाग खुले थे, लेकिन सभी कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। कृषि विभाग में 50 प्रतिशत कृषि अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे थे। सांख्यिकी, आदिम जाति कल्याण विभाग में भी सभी कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे थे।

Read More:- पुस्तक ‘गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा’ का लोकार्पण

आदिम जाति कल्याण विभाग के महिला अधिकारी दफ्तर पहुंचकर दौरे पर चली गई थी। एडीएम से लेकर सभी डिप्टी कलेक्टरों की कुर्सियां खाली थे।जिला महिला एवं बाल विकास विभाग में 10.25 बजे तक दफ्तर के बाहर सिर्फ चार कर्मचारियों के वाहन खड़े हुए थे। अधिकारी-कर्मचारियों के आने का सिलसिला जारी था। रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिकारी पहुंच चुके थे। इस क्षेत्र में संचालित कृषि विभाग, भूमि जांच केन्द्र में कर्मचारी पहुंच चुके थे।

करेंगे मानिटरिंग

कलेक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि फाइव डे वीक का आदेश सभी दफ्तरों को दे दिया गया है। वहीं वाट्सएप व अन्य माध्यमों से अधिकारी-कर्मचारियों को जानकारी दी गई है। कुछ कर्मचारियों को मालूम नहीं रहा होगा, भविष्य में मानिटरिंग किया जाएगा।

Related posts

प्रधानमंत्री शुक्रवार को RBI Two Customer Centric Initiatives का करेंगे शुभारंभ

Buland Dustak

2025 तक देश में 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना: मोदी

Buland Dustak

सेना को मिलेगा ‘हंटर किलर’ Arjun Mark 1A Tank, सरकार ने दिया ऑर्डर

Buland Dustak

वायुसेना को रूस से मिलेंगी 70 हजार AK-103 Assault Rifles

Buland Dustak

रिश्तों में कड़वाहट के बाद भी चीन बना भारत का टॉप बिजनेस पार्टनर

Buland Dustak

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, अब तक 10 हजार के अधिक पास जारी

Buland Dustak