19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

उप्र में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

लखनऊ, 26 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी और अर्ध सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराया गया। मुख्य आयोजन राजधानी लखनऊ में हुआ, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानभवन के समक्ष आयोजित परेड की सलामी ली। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, अफसर समेत आम नागरिक भी मौजूद रहे। बच्चों की झांकी निकाली गई।

विधानभवन के सामने आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में आकर्षक परेड का आयोजन हुआ, जिसमें सम्मिलित भारतीय सेना के आयुधों, मार्चपास्ट, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा झांकियों आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व ले. कर्नल सिद्दाना मनौली ने किया। परेड के मौके पर टी-90 टैंक भीष्म, इन्फैंट्री कॉम्बेट व्हीकल बीएमपी-2 सारथ, 105 एमएम लाइट फील्ड गन, 157 हल्की वायु रक्षा दल की 23 एमएम जेडबी गन, एकीकृत संचार वाहन, 7.62 एमएम मीडियम मशीनगन का प्रदर्शन भी किया गया। परेड के दौरान हेलीकॉप्टर द्वारा परेड स्थल पर पुष्प वर्षा की गयी तथा हवा में तिरंगे गुब्बारे भी छोडे़ गए।

73वां गणतंत्र दिवस

73वां गणतंत्र दिवस की परेड में सिक्ख लाइट इंफेन्ट्री रेजीमेंटल सेन्टर (ब्रास बैण्ड), 9 कुमाऊँ रेजीमेंट (पुरुष टुकड़ी), 11 गोरखा राइफल्स सेन्टर (ब्रास बैण्ड), गोरखा राइफल (पुरुष टुकड़ी), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (ब्रास बैण्ड), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (पुरुष टुकड़ी), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (पाइप बैण्ड), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (पुरुष टुकड़ी), सशस्त्र सीमा बल (पाइप बैण्ड), सशस्त्र सीमा बल (पुरुष टुकड़ी), उप्र पुलिस बल (पुरुष टुकड़ी), पीएसी बटालियन (ब्रास बैण्ड), बिहार आर्म्ड पुलिस (पुरुष टुकड़ी), यूपी होमगार्ड्स की अल्फा स्क्वॉड (महिला टुकड़ी), यूपी होमगार्ड्स (ब्रास बैण्ड), यूपी होमगार्ड्स (पुरुष टुकड़ी), प्रान्तीय रक्षक दल (पुरुष टुकड़ी), एनसीसी कैडेट्स, गोरखा राइफल्स व कुमाऊं पाइप बैन्ड ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, ब्वाएज एंग्लो बंगाली इण्टर कालेज, सेन्ट जोजफ कॉलेज समेत कई विद्यालयों के बच्चों ने भी फ्लैग मार्च में भाग लिया। विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता पर आधारित आकर्षक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। महाराष्ट्र राज्य के सांस्कृतिक दल द्वारा ‘डिण्डी’ लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर द्वारा ‘सबको अवसर सबकी उन्नति’, ड्रिल, बाल विद्या मन्दिर, चारबाग द्वारा ‘उन्नत किसान खुशहाल किसान’ नृत्य, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल राजेन्द्र नगर प्रथम शाखा द्वारा ‘बेटी हिन्दुस्तान की’ नृत्य, इरम कॉन्वेन्ट कॉलेज,

For More Updates Follow our Instagram:- https://www.instagram.com/bulanddustakofficial/

कुर्सी रोड द्वारा ‘महारानी लक्ष्मीबाई’ नृत्य, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड द्वारा ‘शहादत को सलाम’ ड्रिल, बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी, बेलीगारद द्वारा ‘आजादी का अमृत’ नृत्य, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम शाखा द्वारा ‘भारत की वीरांगनाएं’ नृत्य, सेन्ट जोजफ कॉलेज, राजाजीपुरम द्वारा ‘राई लोक धुन’ नृत्य, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, महानगर द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत’ नृत्य, बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, पलटन छावनी द्वारा ‘भारतीय जाँबाज’ नृत्य, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड शाखा द्वारा ‘भारत का टीकाकरण’ ड्रिल प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर यूपी होमगार्ड्स के पुरुष एवं महिला मोटरसाइकिल दल की थंडरबोल्ट टीम, 112 पीआरबी, उप्र पुलिस का घुड़सवारी दल, श्वान दल, फायर सर्विस का वाहन एवं एम्बुलेंस भी कार्यक्रम में प्रस्तुत किये गये।

73वां गणतंत्र दिवस की परेड में विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं विद्यालयों की झांकियां प्रस्तुत की गईं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा ‘चुनाव को समावेशी सुगम और सहभागी बनाना’, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ सेन्ट जोसेफ कॉलेज, राजाजीपुरम द्वारा ‘रक्षा सम्पदा की ओर बढ़ते कदम, खुशहाल प्रदेश समृद्ध देश’, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा ‘मिशन शक्ति अभियान’, लखनऊ इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा ‘शिक्षित भारत, सशक्त भारत और नई शिक्षा नीति’, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ‘नित नए प्रयास, आपदा में भी रचे इतिहास’,

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा ‘बागवानी की है सकंल्पना आत्मनिर्भर हो प्रदेश अपना’, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् द्वारा ‘भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत’, अमीनाबाद इन्टर कॉलेज द्वारा ‘स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव’, लखनऊ पब्लिक स्कूल द्वारा ‘खेलेगा भारत खिलेगा भारत’, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा ‘उपभोक्ता देवो भव’, वन विभाग द्वारा लखनऊ प्राणी उद्यान का ‘शताब्दी वर्ष एवं वृक्ष संरक्षण’, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा ‘नमामि गंगे’, इरम एजुकेशन सोसाइटी, लखनऊ द्वारा ‘सरजमीने अवध की खास है शान, अनेकता में एकता है इसकी पहचान’, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा ‘उत्तर प्रदेश के विकास एवं सांस्कृतिक गौरव की आत्मारू काशी’, पर्यटन विभाग द्वारा ‘उत्तर प्रदेश नहीं देखा तो इण्डिया नहीं देखा’ और कृषि विभाग द्वारा ‘गौ आधारित प्राकृतिक खेती’ की झांकी ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

राजधानी के अलावा प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ समेत प्रदेश के सभी नगरों में भी आज गणतंत्र दिवस की धूम रही। प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाई कोर्ट, इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में तिरंगा लहराया गया।

वाराणसी में देशभक्ति के रंग में डूबे नागरिकों और युवाओं ने उल्लासपूर्ण माहौल में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए जगह-जगह ध्वजारोहण किया। जिले के सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्वयालय, उदय प्रताप महाविद्यालय, हरिश्चन्द्र पीजी कालेज, अग्रसेन कन्या पी.जी. कालेज, आर्य महिला पीजी कालेज सहित विभिन्न महाविद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।

इसी तरह गोरखपुर, मेरठ, आगरा, बरेली समेत अन्य जिलों में भी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने भी ध्वजारोहण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Read More:- पहले दिन बिठूर सीट से सपा के मुनीन्द्र शुक्ला ने कराया नामांकन

Related posts

भारत और फ्रांस के राफेल जोधपुर में करेंगे युद्धाभ्यास

Buland Dustak

​पीओके की लेपाघाटी में भारत का मिसाइल अटैक, कई चौकियां तबाह

Buland Dustak

अब आसानी से जा सकेंगे बदरीनाथ धाम, यात्री नहीं होंगे परेशान

Buland Dustak

उप्र के मुरादनगर में हादसे में मरने वालों की संख्या 18 पहुंची

Buland Dustak

अरबसागर में दुर्घटनाग्रस्त Mig 29 विमान के पायलट ​​कमांडर निशांत सिंह को विदाई दी

Buland Dustak

भुवनेश्वर बना देश का पहला शहर, जहाँ जनता हुई फुल वैक्सीनेट

Buland Dustak