19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

पहले दिन बिठूर सीट से सपा के मुनीन्द्र शुक्ला ने कराया नामांकन

कानपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव के तहत तीसरे चरण में कानपुर में चुनाव होना है। मंगलवार को नामांकन के पहले दिन बिठूर सीट से सपा के उम्मीदवार मुनीन्द्र शुक्ला ने नामांकन कराया। वहीं गोविन्द नगर के भाजपा प्रत्याशी सेरन्द्र मैथानी, घाटमपुर के सपा प्रत्याशी भगवती सागर, कैंट के कांग्रेस प्रत्याशी सुहैल अख्तर अंसारी ने नामांकन पत्र लिया।

कानपुर में तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को मतदान होना है और मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई जो एक फरवरी तक चलेगी। पहले दिन सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये थे और कोई भी उम्मीदवार का समर्थक निश्चित स्थान से आगे नहीं बढ़ सका। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रस्तावक ही उम्मीदवार के साथ पहुंच सके और कोरोना गाइड लाइन का भी पालन कराया गया। पहले दिन सबसे पहले गोविन्द नगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्द्र मैथानी अपने शुभ मुहूर्त के अनुरुप 11 बजकर 11 मिनट पर नामांकन पत्र लिया।

मुनीन्द्र शुक्ला

इसके बाद बिठूर सीट से सपा उम्मीदवार मुनीन्द्र शुक्ला ने नामांकन पत्र लेकर दाखिल भी कर दिया। इस प्रकार पहले दिन मुनीन्द्र शुक्ला ने नामांकन करा दिया। हाल ही भाजपा छोड़कर सपा में आये भगवती सागर ने घाटमपुर सुरक्षित सीट से नामांकन पत्र लिया। इसके बाद कैंट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुहेल अख्तर अंसारी ने भी नामांकन पत्र लिया। इसके साथ ही उप चुनाव में गोविन्द नगर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार रही प्रियंका ठाकुर के पिता राजेश सिंह ने नामांकन फार्म लिया। इसी तरह महाराजपुर सीट से बसपा के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह ने भी नामांकन के लिए पर्चा लिया।

घर बैठे कर सकेंगे नामांकन

अगर कोई प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन करना चाहता है तो वो घर बैठे ही आयोग के सुविधा एप के माध्यम से नामांकन कर सकता है। लेकिन बाद में उसे नामांकन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल कर और उसकी नोटराइज्ड कापी रिटर्निंग अफसर के यहां जमा करानी होगी। ऑनलाइन जमानत राशि भी जमा हो जाएगी।

प्रतिबंधित रहा जुलूस

निर्वाचन आयोग ने जुलूस पर रोक लगा रखी है। ऐसे में कोई भी उम्मीदवार जुलूस नहीं निकाल सकता है। जिसे भी नामांकन के लिए आना होगा वह प्रस्तावक के साथ आएगा और चेतना चौराहा, सरसैया घाट चौराहा या फिर पुलिस लाइन के पास ही कार रोक कर पैदल ही अंदर जाएगा। साथ में सिर्फ प्रस्तावक ही जाएंगे।

बैरिकेडिंग से आगे नहीं बढ़ पाये समर्थक

नामांकन को लेकर चेतना चौराहा और सरसैयाघाट चौराहा पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। यहां से केवल प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया। सभी जगहों पर साइनेज लगाए गए हैं। प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को कहीं भी भटकना नहीं पड़ेगा।

पहले दिन इतने बिके नामांकन फार्म

213-सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र

1- बीजेपी 04 सेट

2- सपा 04 सेट

3- आई0एन0सी0 01 सेट

4- निर्दलीय 03 सेट

5- सभीजन पार्टी 01 सेट

कुल- 13 फार्म बिके

217-महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र

1- राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी 04 सेट

2- बीएसपी 04 सेट

3- राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी 01 सेट

4- आई0एन0सी0 01 सेट

5- बीजेपी 04 सेट

6- विकासशील इंसान पार्टी 01 सेट

7- जन अधिकार पार्टी 01 सेट

8- सभीजन पार्टी 01 सेट

9- भारतीय शांति चेतना पार्टी 01 सेट

10- आम आदमी पार्टी 01 सेट

11- अर्जक अधिकार दल 01 सेट

कुल- 20 फार्म बिके

Read More:- मुख्यमंत्री की फटकार के बाद हटाए गए बोकारो के सीएस

212-गोविन्द नगर विधान सभा क्षेत्र

1- बीजेपी 04 सेट

2- आम आदमी पार्टी 04 सेट

3- पब्लिक डेबलपमेन्ट पार्टी 02 सेट

4- आल इण्डिया महिला काग्रेस 04 सेट

5- प्राउरिस्ट ब्लाक इण्डिया 02 सेट

6- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 01 सेट

7- सभीजन पार्टी 02 सेट

8- राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी 03 सेट

9- आईएनसी पार्टी 04 सेट

10- निर्दलीय 02 सेट

कुल- 28 फार्म बिके

211-कल्याणपुर विधान सभा क्षेत्र

1- बीजेपी 03 सेट

2- सपा 01 सेट

3- आईएनसी 01 सेट

4- निर्दलीय 07 सेट

कुल- 12 फार्म बिके

214-आर्य नगर विधान सभा क्षेत्र

1- बीजेपी 03 सेट

2- आईएनसी 04 सेट

3- सपा 04 सेट

4- आम आदमी पार्टी 02 सेट

5- निर्दलीय 07 सेट

कुल- 20 फार्म बिके

218-घाटमपुर (अ0जा0) विधान सभा क्षेत्र

1- बीजेपी 01 सेट

2- सपा 01 सेट

3- आईएनसी 01 सेट

4- निर्दलीय 07 सेट

कुल- 10 फार्म बिके

210-बिठूर विधान सभा क्षेत्र

कुल-30 फार्म बिके

216-कानपुर कैण्ट विधान सभा क्षेत्र

1- आईएनसी 01 सेट

2- बीएसपी 04 सेट

3- पीस पार्टी 01 सेट

4- सभीजन पार्टी 01 सेट

5- निर्दलीय 03 सेट

6- अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी 02 सेट

7- जन अभियान पार्टी 01 सेट

8- भारतीय समता पार्टी 02 सेट

9- प्रसपा 02 सेट

कुल- 17 फार्म बिके

215-किदवईनगर विधान सभा क्षेत्र

कुल- 11 फार्म बिके

209-बिल्हौर विधान सभा क्षेत्र

1- निर्दलीय 01 सेट

2- बीएसपी 02 सेट

3- निर्दलीय 03 सेट

4- बीजेेपी 04 सेट

5- आईएनसी 05 सेट

कुल- 15 फार्म बिके

For More Updates Follow our Instagram:- https://www.instagram.com/bulanddustakofficial/

Related posts

रामायण कॉन्क्लेव 2021: प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ ‘जन-जन के राम’

Buland Dustak

​चीन ने तैनात किए खतरनाक बॉम्बर एयरक्राफ्ट

Buland Dustak

सशस्त्र सेनाओं के बहादुर योद्धाओं के सीने पर सजे वीरता मेडल

Buland Dustak

मील का पत्थर साबित होगा पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन

Buland Dustak

देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू का कहर, दिल्ली में भी बढ़ा खतरा

Buland Dustak

देश में सबसे पहले जयपुर में ‘Khadi Prakritik Paint’ इकाई का उद्घाटन

Buland Dustak