19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

चुनाव 2022 : आचार संहिता का अनुपालन, हटायी गयी 10,56,517 प्रचार-प्रसार सामग्री

- उप्र में अब तक 33,276 लीटर मदिरा एवं 1442 किलोग्राम गांजा जब्त
- जमा कराये 130248 लाइसेन्सी शस्त्र, 51 लाइसेन्स जब्त एवं 190 निरस्त
- सीआरपीसी के तहत प्रदेश भर में 3,51,963 लोग पाबन्द

लखनऊ : विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके अनुपालन में प्रदेश भर से अब तक कुल 10 लाख,56 हजार,517 प्रचार-प्रसार सामग्री सार्वजनिक व निजी स्थानों से हटायी गयी हैं।

आचार संहिता

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने मंगलवार को यहां बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के अन्तर्गत सार्वजनिक व निजी स्थानों से कुल 10 लाख, 56 हजार, 517 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी है। इनमें से सार्वजनिक स्थानों से कुल सात लाख, 96 हजार, 626 प्रचार सामग्री हटाई गयी। इसी प्रकार निजी स्थलों से कुल दो लाख, 59 हजार, 891 प्रचार सामग्री हटाई गयी।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थलों से वाल राइटिंग के कुल 51 हजार,738, पोस्टर के तीन लाख, 53 हजार, 097, बैनर के दो लाख, 42 हजार, 895 व एक लाख, 48 हजार, 896 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 29 हजार,159, पोस्टर के एक लाख,14 हजार, 858, बैनर के 68 हजार, 576 तथा 47 हजार, 298 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रदेश की कानून व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस, आयकर, आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत पुलिस विभाग ने अब तक एक लाख,30 हजार,248 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये हैं। अब तक 51 लाइसेन्स जब्त किये गये तथा 190 लाइसेन्सों को निरस्त किया गया है।

Read More : उप्र में वोकल फॉर लोकल को मिलेगा बढ़ावा, औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी मजबूती

इसी प्रकार सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये तीन लाख,51हजार,963 लोगों को पाबन्द किया गया। उन्होंने बताया कि 05 लोगों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 898 शस्त्र, 769 कारतूस, 160 विस्फोटक एवं 08 बम बरामद किये हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आबकारी एवं पुलिस विभाग ने अब तक 82.83 लाख रूपये से अधिक मूल्य की 33 हजार,276 लीटर मदिरा जब्त की है। इसी प्रकार नारकोटिक्स विभाग ने 1.41 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एक हजार,442 किग्रा गांजा जब्त किया गया है।

Related posts

यूपी के 21 जिलों में भाजपा के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष

Buland Dustak

कामदगिरि पर्वत : श्रीराम के वरदान से भगवान के रूप में होती है पूजा

Buland Dustak

यूपी में पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर कोई विचार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

Buland Dustak

यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित

Buland Dustak

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता : 170 अंक के साथ लखनऊ ओवरआल अव्वल

Buland Dustak

रेमडेसिविर व ऑक्सीजन की उपलब्धता की प्रतिदिन करें समीक्षा – CM योगी

Buland Dustak