19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

कानपुर में जीका वायरस संक्रमण का बढ़ रहा ग्राफ, 13 और मिले मरीज

- नये मरीजों के साथ आंकड़ा पहुंचा 121, 31 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है निगेटिव

कानपुर: कोरोना के बाद कानपुर में जीका वायरस का संक्रमण स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन विभाग के अधिकारियों को परेशान किये हुए है। शनिवार को इस संक्रमण से ग्रसित 13 और मरीज सामने आ गये हैं। इससे जीका वायरस से प्रभावित होने वाले मरीजों की संख्या 121 पहुंच गई है। हालांकि एक अच्छी खबर यह भी है कि इनमें से 31 मरीज निगेटिव हो चुके हैं, जिससे एक्टिव केसों की संख्या 90 बची है।

जीका वायरस

जीका वायरस के संक्रमण का पहला मामला 23 अक्टूबर को शहर में सामने आया था और वह एयरफोर्स कमी था। इसके बाद एयरफोर्स स्टेशन के पास चार और एयरफोर्स कर्मी पाजिटिव पाये गये। यहां से अब धीरे—धीरे जीका का संक्रमण सिविलियन क्षेत्रों में पहुंचने लगा तो स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ने लगी।

शनिवार को भी 13 और जीका वायरस के संक्रमण से मरीज सामने आ गये। इन मरीजों में पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। दूसरी तरफ यह भी मरीज चकेरी इलाके से तालुक रखते हैं, जिससे इस बात को बल मिल रहा है कि चकेरी इलाके में वायरस की ब्रीडिंग हो रही है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नेपाल सिंह ने बताया कि पहले Zika virus के 108 मरीज थे, आज 13 नए मामले मिलने से यह संख्या 121 हो गयी थी। हम लोगों ने इन मरीजों में से कई लोगों सैंपल दोबारा लखनऊ जांच के लिए भेजे थे। जिसमें 31 मरीज नेगेटिव हो गए हैं। सभी 13 मामले चकेरी एरिया के ही है। इसमें चार पॉजिटिव एयरफोर्स कर्मी है। सभी को होम आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है।

सौ सदस्यीय टीम कर रही कार्य

सीएमओ ने बताया कि 100 सदस्यों वाली तीन टीम शहर के जीका प्रभावित इलाके में सैंपलिंग, सोर्स रिडक्शन और सर्विलांस के लिए काम कर रही है। काफी हद तक हम लोगों ने जीका पर नियंत्रण पा लिया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगरानी और वायरस की जांच के लिये घर-घर जाकर नमूने लेना सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी Zika virus का प्रकोप फैलने से रोकने के लिए जो दिशा निर्देश दिए थे उनपर भी काम किया जा रहा है। यह जो भी मरीज मिल रहे है उसमें लक्षण नहीं पाए गए है।

Also Read: एम्स में रोबोटिक विधि से आहार नाल का सफल ऑपरेशन
कहां से आया Zika virus

कानपुर में जीका वायरस के संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं और वह भी एक ही इलाके में। पहला केस एयरफोर्स कर्मी का मिला था तभी से स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वायरस कहां से आया।

लेकिन अभी तक यह सुनिश्चित ही नहीं हो पा रहा है। हालांकि सीएमओ के मुताबिक जांच में लगी टीम को अंदेशा है कि जीका वायरस केरल और महाराष्ट्र से कानपुर आया है।

Related posts

मिशन रोजगार: चार वर्षों में रिकार्ड 4 लाख नौकरियां देने कदम बढ़ा रही योगी

Buland Dustak

नहीं रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओम प्रकाश गर्ग

Buland Dustak

लखनऊ और गोरखपुर में होगा भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का ट्रायल

Buland Dustak

उप्र : 20 से 31 मई तक सरकारी गल्ले की दुकानों से मिलेगा मुफ्त राशन

Buland Dustak

विश्व पर्यटन दिवस: देशी पर्यटकों को लुभाने में यूपी पहले स्थान पर

Buland Dustak

यूपी में 1 करोड़ युवाओं को टैबलेट, प्रतियोगी परीक्षा भत्ता का ऐलान

Buland Dustak