19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिहार

अर्जुन अवॉर्ड विजेता Gopal Saini ने बिहार के युवाओं को दी प्रेरणा

हाजीपुर: क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन पुरस्कार विजेता मशहूर धावक Gopal Saini ने शनिवार को बिहार के हाजीपुर स्थित कुशवाहा आश्रम में विभिन्न खेलों से जुड़े छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स में मुकाम हासिल करने के गुण सिखाए हैं। क्रीड़ा भारती की हाजीपुर इकाई की ओर से आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं और युवतियों को संबोधित करते हुए गोपाल सैनी (Gopal Saini) ने धावक के रूप में अपनी शुरुआत और चुनौतियों के बारे में बताया।

सैनी ने कहा कि किसी भी खेल में कोई भी मुकाम हासिल करना आसान नहीं है। जैसे एक साधक साध्य को प्राप्त करने के लिए खुद को समर्पित कर देता है, ठीक उसी तरह एक खिलाड़ी को भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए समर्पित होना होगा।

Gopal Saini

खेल और खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था “क्रीड़ा भारती” के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनी ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कोच की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज दुनिया तकनीक का हाथ पकड़कर तेजी से आगे बढ़ रही है और इसी में कदमताल करते हुए कुछ युवा यूट्यूब और अन्य जरिए से विभिन्न खेलों के बारे में देखकर गुर सीखने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह सही नहीं है।

खेल में सफलता और दक्षता हासिल करने के लिए अपने कोच पर भरोसा करना होगा। कोच जिस तरह से बताएंगे उसी तरह से प्रैक्टिस करनी होगी। वह हमेशा हमारी भलाई को भली भांति समझते हैं और उसी के मुताबिक दिशानिर्देश देते हैं।

खिलाडियों को ट्रेनिंग और एक्सरसाइज से करनी चाहिए शुरुआत

Gopal Saini ने कहा कि क्रीड़ा भारती का मकसद केवल खिलाड़ी तैयार करना नहीं बल्कि उनमें राष्ट्रवाद को समर्पित चरित्र का निर्माण है। सैनी ने कहा कि चाहे दौड़ हो या क्रिकेट, कबड्डी हो या वॉलीबॉल, अचानक बहुत अधिक प्रैक्टिस या जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत नहीं।

आवश्यकता है थोड़ी-थोड़ी ट्रेनिंग और थोड़े-थोड़े एक्सरसाइज से शुरुआत करने की लेकिन हमारा ध्यान अपने प्रदर्शन को सुधारने और उसका दायरा बढ़ाने पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने विशेष तौर पर इस बात को रेखांकित किया कि किसी भी खेल में वही सफलता का मुकाम हासिल करता है जो फोकस्ड तरीके से अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ता है।

सैनी ने वर्तमान केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं और लगातार वित्तीय मदद भी मिल रही है। जरूरी है तो खुद को निखार कर जिले से राज्य और राज्य से राष्ट्रीय स्तर पर साबित करने की।

Also Read: दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेकाबू, लॉकडाउन पर हो विचार: सुप्रीम कोर्ट

यहां एकत्रित हुए युवाओं को विशेष तौर पर मदद का आश्वासन देते हुए सैनी ने कहा कि क्रीड़ा भारती और उनके जैसे लोगों का समर्थन हमेशा युवाओं के साथ रहेगा। बच्चों को खेल में आगे बढ़ने के लिए जिस तरह की मदद चाहिए उसके लिए संगठन तत्पर है।

इस मौके पर क्रीड़ा भारती बिहार के अध्यक्ष राजेश्वर राज, उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष चन्द्रशेखर अधिकारी, उपाध्यक्ष सुमन चंद, उत्तर बिहार प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर, प्रांत सह मंत्री नवीन सिंह परमार, दक्षिण बिहार प्रांत मंत्री अवधेश कुमार, विनोद सम्राट, कमल सिंह, शिव कुमार सिंह, रवि रंजन कुमार, आशुतोष कुमार,अनिल चंद कुशवाहा, राजेन्द्र कुमार बनफुल, पंकज कुमार, जवाहर सिंह सहित दर्जनों खेल प्रेमी प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें।

क्रीड़ा भारती वैशाली का हुआ गठन

हाजीपुर शहर के कुशवाहा आश्रम में शनिवार को क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत कार्यकारिणी की बैठक प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी के अध्यक्ष में संपन्न हुई। बैठक का संचालन प्रांत सह मंत्री नवीन सिंह परमार ने किया। इस मौके क्रीड़ा भारती संगठन का विस्तार किया गया।

इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष के द्वारा रवि रंजन कुमार को क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत का उपाध्यक्ष, शिव कुमार सिंह को क्रीड़ा भारती वैशाली का जिला अध्यक्ष, अभिषेक शास्वत को जिला मंत्री, संजीव कुमार को सह मंत्री व रितिका स्वराज को सह मंत्री मनोनीत किया गया।

Related posts

सीएम ने मौलाना अबुल कलाम की जयंती पर डॉ. शंकर झा को दिया शिक्षा पुरस्कार

Buland Dustak

बोधगया ब्लास्ट में जाहिदुल इस्लाम को दस साल की सजा

Buland Dustak

बिहार चुनाव : तीन चरणों में होगा मतदान, 10 नवम्बर को आएंगे नतीजे

Buland Dustak

ई-मंज़िल सेवा पहली बार भारत में पटना जंक्शन से प्रारम्भ

Buland Dustak

बिहार से AK-47 का है पुराना रिश्ता, सबसे पहले आया था अशोक सम्राट के पास

Buland Dustak

बिहार के अधिकांश जिलों में 19 जून तक भारी बारिश की संभावना

Buland Dustak