19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, पहली बार टी-20 विश्वकप के फाइनल में बनायी जगह

अबु धाबी: आईसीसी टी-20 विश्व कप में बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड टी-20 विश्व के फाइनल में पहुंच गई है। न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्वकप के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाई है।

न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 4 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 72 रन बनाये। इसके अलावा डेवोन कॉनवे ने 38 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाये।

न्यूजीलैंड इंग्लैंड

अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 166 रन बनाए। टीम के लिए मोइन अली ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

उनके अलावा डेविड मलान ने 30 गेंदों पर 41 रन बनाए। वहीं जोस बटलर ने 24 गेंदों पर 29 रन, बेयरस्टो ने 13 रन, लियाम लिविंगस्टोन ने 17 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी और जेम्स नीशाम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड की टीम 14 नवंबर को फाइनल में उतरेगी

इसके बाद 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। न्यूजीलैंड को मार्टिन गप्टिल (4) और कप्तान केन विलियमसन (5) के रूप में जल्द दो बड़े झटके लगे। यहां से डेरिल मिचेल ने डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

न्यूजीलैंड टीम का तीसरा विकेट डेवोन कॉनवे के रूप में गिरा। कॉनवे 38 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लियाम लिविंगस्टोन ने बटलर के हाथों स्टंप कराया। न्यूजीलैंड को चौथा झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा। फिलिप्स 2 रन बनाकर लिविंगस्टोन की गेंद पर लंबा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए।

Also Read: टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

इसके बाद न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम ने 17वें ओवर में 23 रन ठोकते हुए टीम की वापसी कराई। इस बीच आदिल रशीद नीशम का विकेट निकालने में कामयाब रहे। नीशम 11 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड को आखिरी दो ओवर में 20 रन चाहिए थे।

डेरिल मिचेल एक छोर पर जमे हुए थे। उन्होंने 19वें ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इस तरह न्यूजीलैंड टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

अब न्यूजीलैंड की टीम 14 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मुकाबले में जीतने वाली टीम के साथ फाइनल मैच खेलेगी। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने 2-2, जबकि आदिल राशिद ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Related posts

Manoj Sarkar को खेल मंत्री ने 50 लाख का चेक सौंपा

Buland Dustak

फ्रेंच ओपन 2021: जोकोविच ने सितसिपास को हराकर जीता 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब

Buland Dustak

भोपाल में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप

Buland Dustak

बायर्न म्यूनिख ने जीता फीफा क्लब विश्व कप का खिताब

Buland Dustak

टी 20 विश्व कप: भारत में होगा 2021 संस्करण, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी

Buland Dustak

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा

Buland Dustak