19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को मिले तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

भोपाल: मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। मप्र पर्यटन बोर्ड की ग्रामीण पर्यटन परियोजना को लंदन में वर्ल्ड ट्रेवल मार्ट (डब्ल्यूटीएम) विश्व रिस्पांसिबल टूरिज्म अवार्ड-2021 समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “सर्वश्रेष्ठ परियोजना” का पुरस्कार प्रदान किया गया।

विश्व रिस्पांसिबल टूरिज्म केन्द्र ने यह पुरस्कार “कोविड उपरांत सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल विकास” की श्रेणी में प्रदान किया। इसी श्रेणी में मध्य प्रदेश ग्रामीण पर्यटन को जोनल स्तर पर “स्वर्ण पुरस्कार” भी दिया गया। एक अन्य श्रेणी “पर्यटन में विविधता” के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की “महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन” परियोजना की परिकल्पना को श्रेष्ठ परियोजना की मान्यता का पुरस्कार दिया गया।

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग

पर्यटन बोर्ड की ओर से प्रबंध संचालक राज्य पर्यटन विकास निगम एस. विश्वनाथन और उप-संचालक टूरिज्म बोर्ड युवराज पडोले ने पुरस्कार प्राप्त किया। समारोह में डब्ल्यूटीएम ने पर्यटन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और भविष्य में इन परियोजनाओं से होने वाले आर्थिक-सामाजिक परिवर्तन की आशा की। लंदन में यह समारोह एक से तीन नवंबर तक हुआ।

वैश्विक मंच से पुरस्कार मिलना देश-प्रदेश के लिए गौरव का विषयः प्रमुख सचिव

पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी। उन्होंने पर्यटन विभाग की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक मंच से मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को सम्मानित किया जाना देश एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की परिकल्पना स्वरूप हमारा प्रयास है कि हम मध्य प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को और बेहतर तरीके से विकसित करें। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड रिस्पांसिबल टूरिज्म अवार्ड-2021 को प्रदान करने के पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों को चार जोन में विभाजित कर भारत, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप तथा मिडिल ईस्ट में जोनल स्तर पर ‘स्वर्ण पुरस्कार’ प्रदान किए जाते हैं।

‘स्वर्ण पुरस्कार‘ प्राप्त परियोजनाओं में से सर्वश्रेष्ठ परियोजना का चयन कर “अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार” दिया जाता है, जो वर्ष 2021 के लिए म.प्र. ग्रामीण पर्यटन को दिया गया।

‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल‘ परियोजना

राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन परियोजना में प्रदेश में 100 ग्राम को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन ग्रामों में समुदाय की भागीदारी से पर्यटन गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

प्रमुख गतिविधियों जैसे ग्राम में ठहरने के लिए बेहतर सुविधा, स्थानीय खान-पान, लोक संगीत, ग्रामीण खेल-कूद, स्थानीय कला एवं हस्त-कला और युवाओं का कौशल उन्नयन आदि शामिल हैं। इनके संचालन से स्थानीय समुदाय को तो लाभ होगा ही, पर्यटकों को भी नए अनुभव प्राप्त होंगे।

‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल‘ परियोजना में 50 चयनित पर्यटन स्थलों पर कार्यशील महिलाओं की संख्या में वृद्धि की जाएगी। महिला पर्यटकों के लिए अधो-संरचना विकास, स्थानीय हितधारकों की क्षमता वृद्धि, समुदाय आधारित संगठनों का निर्माण और महिलाओं के लिए आत्म-सुरक्षा प्रशिक्षण इत्यादि गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

पर्यटन स्थलों पर समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जाएगा, जिससे महिला पर्यटक स्वच्छंद रूप से पर्यटन का आनंद उठा सकेंगी।

Also Read: देशी-विदेशी भक्तों ने गोवर्धन पूजा कर लगाई 21 कोसीय परिक्रमा
डब्ल्यूटीएम वर्ल्ड रिस्पांसिबल टूरिज्म अवार्ड

डब्ल्यूटीएम पर्यटन की विश्व-स्तरीय संस्था है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय रिस्पांसिबल टूरिज्म केन्द्र एक महत्वपूर्ण भाग है। अन्तरराष्ट्रीय रिस्पांसिबल टूरिज्म केन्द्र ने 2021 में छह श्रेणी में अवार्ड की घोषणा की है।

प्रति वर्ष लंदन में आयोजित होने वाला वर्ल्ड ट्रेवल मार्केट, लंदन (WTM London), पर्यटन के क्षेत्र का एक बड़ा कार्यकम है, जिसमें विश्व भर के टूर, ट्रेवल एवं टूरिज्म के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाएं भाग लेती हैं। यह विश्व में एक बड़ा मंच है, जिसमें पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को पहचान मिलती है।

साथ ही बाज़ार एवं व्यवसाय को बढ़ाने के अवसर मिलते हैं। मध्य प्रदेश पर्यटन भी हर वर्ष इस आयोजन में सम्मिलित होता है। आयोजन में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड प्रदान किया जाता है।

Related posts

राज्यसभा में महामारी रोग संशोधन विधेयक, 2020 पारित

Buland Dustak

दिवाली 2021: रोशनी और पवित्रता के त्यौहार दिवाली का महत्व

Buland Dustak

जाते-जाते ग्राम प्रधान के कुबेर का खजाना बन्द कर गया 2020

Buland Dustak

इंडो-गंगेटिक प्लेन के प्रदूषण का हिमालय के पर्यावरण पर बुरा असर

Buland Dustak

केदारनाथ यात्रा दो दिन से ठप, सोनप्रयाग में 150 तीर्थ यात्री फंसे

Buland Dustak

हिमाचल में भूस्खलन से 148 सड़कें अवरुद्ध, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Buland Dustak