19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

G20 Summit 2021: विश्व नेताओं के साथ प्रधानमंत्री ने की मुलाकात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को G20 Summit 2021 के दौरान विश्व नेताओं के साथ मुलाकात की। उन्होंने अपनी इन मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने जी20 परिवार के साथ रोम में एक साझा तस्वीर खिंचवाई, जिसमें अन्य G20 नेता भी शामिल हुए। दुनिया भर में अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के धैर्य और दृढ़ता का इस दौरान विशेष उल्लेख किया गया। प्रधानमंत्री ने जी20 को वैश्विक भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मंच बताया।

G20 Summit 2021

G20 Summit 2021 के इतर पीएम मोदी ने अन्य देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैन्युएल मैक्रां, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और अन्य शामिल थे। प्रधानमंत्री ने इन मुलाकातों की तस्वीरें भी साझा की हैं।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान एमैन्युल मैक्रां के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। उन्होंने बताया कि भारत और फ्रांस विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से सहयोग कर रहे हैं। आज की वार्ता दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गति देगी।

भारत-फ्रांस ने विभिन्न विषयों पर सहयोग पर चर्चा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक भारत-फ्रांस ने विभिन्न विषयों पर सहयोग पर चर्चा की और सामरिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर भी चर्चा की।

Also Read: सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश: पटाखों पर रोक सुनिश्चित करें एजेंसियां

पीएम मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली ह्सियन लूंग से भी मुलाकात की । इस दौरान दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को सुविधाजनक बनाने पर चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के 20 अमीर देशों के संगठन जी20 की शिखरवार्ता में हिस्सा लेने वर्तमान में रोम में हैं। उनका आगे जलवायु परिवर्तन पर कॉप-26 की बैठक में भाग लेने के लिए ग्लासगो (ब्रिटेन) जाने का कार्यक्रम हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आज पहले वेटिकन में पॉप फ्रांसिस से मुलाकात की थी और उन्हें भारत आने का न्योता दिया था। साथ ही प्रधानमंत्री ने इटली के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी।

Related posts

वायुसेना ने फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल-गर्ल’ पर जताई आपत्ति

Buland Dustak

जन धन योजना गरीबी उन्मूलन पहल में आधार के रूप में कार्य किया:मोदी

Buland Dustak

मां दुर्गा की नव शक्तियों का दूसरा स्वरुप – माता ब्रह्मचारिणी

Buland Dustak

उग्रवादी संगठन United Liberation of Bodoland के नौ कैडर गिरफ्तार

Buland Dustak

देश में पहले दिन 1,91,181 लाभार्थियों को लगे टीके

Buland Dustak

‘देखो अपना देश’ में देखें स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहरों की कहानियां

Buland Dustak