19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

देश में रिकॉर्ड 331.05 मिलियन टन बागवानी फसल उत्पादन का है अनुमान

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने विभिन्न बागवानी फसल के क्षेत्र और उत्पादन का वर्ष 2020-21 का तीसरा अग्रिम विवरण शुक्रवार को जारी किया।

इस मौके पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों, किसानों की अथक मेहनत और वैज्ञानिकों के अनुसंधान के कारण वर्ष 2020-21 में बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 331.05 मिलियन टन होने का अनुमान है। इसमें 2019-20 की तुलना में 10.6 मिलियन टन (3.3 फीसदी) की वृद्धि परिलक्षित हो रही है।

बागवानी फसल

तोमर ने कहा कि बागवानी फसल के क्षेत्र एवं उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वर्ष 2020-21 में फलों का उत्पादन 103 मिलियन टन होने का अनुमान है , जबकि वर्ष 2019-20 में 102.1 मिलियन टन का उत्पादन हुआ था।

सब्जियों के उत्पादन में पिछले वर्ष के 188.3 मिलियन टन की तुलना में 197.2 मिलियन टन यानी 4.8 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 में प्राप्त 26.1 मिलियन टन की तुलना में प्याज का उत्पादन 26.8 मिलियन टन होने की सूचना है।

Also Read: सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: मनोरंजक क्षेत्र का भूमि उपयोग बदलने पर केंद्र से जवाब तलब

तोमर ने कहा कि 2020-21 में आलू का उत्पादन रिकॉर्ड 54.2 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2019-20 की तुलना में 5.6 मिलियन टन अधिक है। मंत्री ने कहा कि टमाटर का उत्पादन वर्ष 2019-20 में प्राप्त 20.6 मिलियन टन की तुलना में 21.1 मिलियन टन होने की सूचना है। सुगंधित और औषधीय फसलों में वर्ष 2019-20 में 0.73 मिलियन टन से वर्ष 2020-21 में 0.78 मिलियन टन तक 6.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

वृक्षारोपण फसलों का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 16.1 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 16.6 मिलियन टन हो गया है। वहीं मसालों का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 10.1 मिलियन टन से 5.3 फीसदी बढ़कर वर्ष 2020-21 में 10.7 मिलियन टन हो गया है।

Related posts

गजकेसरी योग में भाई की कलाई पर बहने रविवार को बांधेगी रक्षा सूत्र

Buland Dustak

Supermoon 2021 : आज आकाश में दिखेगा साल का तीसरा सुपरमून

Buland Dustak

हिजाब विवाद के बीच प्रधानमंत्री ने कहा मुस्लिम महिलाओं को बरगलाया जा रहा

Buland Dustak

अखिलेश यादव लड़ेंगे करहल से चुनाव,सपा ने घोषित किए 159 उम्मीदवार

Buland Dustak

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, अब तक 10 हजार के अधिक पास जारी

Buland Dustak

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी प्रोफेसर चित्रा घोष का निधन

Buland Dustak