बिजनेस

Axis Bank का लाभ 86% बढ़कर दूसरी तिमाही में 3,133 करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के Axis Bank को वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में एकल शुद्ध लाभ 86 फीसदी बढ़कर 3,133.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक ने 1,682.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था।

Axis Bank

Axis Bank ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 30 सितंबर, 2021 का समाप्त दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान उसकी कुल एकल आय बढ़कर 20,134.39 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि में 19,550 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा समीक्षाधीन अवधि में Axis Bank के परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। इस साल सितंबर के अंत तक बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) या खराब ऋण घटकर कुल अग्रिम का 3.53 फीसदी रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4.18 फीसदी था।

Also Read: बैंकिंग सेक्टर ने कराई शेयर बाजार की रिकवरी, Bank Index में 868 अंक की तेजी

हालांकि, निजी क्षेत्र के Axis Bank का इस अवधि में शुद्ध एनपीए 0.98 से बढ़कर 1.08 प्रतिशत हो गया। साथ ही समीक्षाधीन तिमाही के लिए खराब ऋण और अन्य आकस्मिक खर्चों के लिए बैंक के प्रावधान 4,343 करोड़ रुपये से घटकर 1,735 करोड़ रुपये रह गया है।

Related posts

अमेजॉन फ्लिपकार्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सीसीआई की अपील

Buland Dustak

देश का निर्यात 40.5 फीसदी बढ़कर 15.13 अरब डॉलर पर

Buland Dustak

विश्‍व बैंक ने भारत की जीडीपी में 9.6 फीसदी गिरावट का जताया अनुमान

Buland Dustak

WhatsApp की नई Privacy Policy को दिल्ली हाईकोर्ट में मिली चुनौती

Buland Dustak

Jeff Bezos 5 जुलाई को छोड़ेंगे अमेजन के सीईओ का पद

Buland Dustak

मार्च 2021 तक पैदा होगी 73 हजार करोड़ रुपये की उपभोक्ता मांग

Buland Dustak