19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

ATP Rankings : शीर्ष दस से बाहर हुए ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर

लंदन: स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर सोमवार को जारी ताजा ATP Rankings में शीर्ष -10 से बाहर हो गए हैं। जनवरी 2017 के बाद यह पहली बार है, जब 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर शीर्ष 10 से बाहर हुए हैं। 40 वर्षीय फेडरर रैकिंग में इस समय 3,285 अंकों के साथ 11वें स्थान पर हैं।

फेडरर ने फरवरी 2020 और मई 2020 में दाहिने घुटने की सर्जरी करवाई थी। फेडरर ने उन सर्जरी के बाद से पांच टूर्नामेंट खेले हैं, जो सभी इस सीजन में आए थे।

ATP Rankings

Hubert Herkaz ATP Rankings के शीर्ष 10 में पहुंचने वाले पोलैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह 10वें नंबर पर हैं, जो उनके करियर की सर्वोच्च रैंकिंग है। 24 वर्षीय ह्यूबर्ट शीर्ष 10 में शामिल होने 174 वें और इस साल नॉर्वेजियन कैस्पर रूड के बाद पोलैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं।

Also Read: सुनील छेत्री की फुटबॉल में ऐतिहासिक उपलब्धि, दिग्गज पेले को छोड़ा पीछे

कैमरन नोरी 11 स्थान की छलांग लगाकर 15वें नंबर पर पहुंचने के बाद सर्वोच्च रैंकिंग वाले ब्रिटिश खिलाड़ी बन गए। 26 वर्षीय नोरी ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में निकोलोज बेसिलशविली को हराकर को अपना पहला एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीता।

ATP Rankings में नोवाक जोकोविच 8370 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि डेनियल मेदवेदेव 6470 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, स्टेफानोस सितसिपास 5650 अंकों के साथ तीसरे, एलेक्जेंडर ज्वेरेव 5095 अंकों के साथ चौथे और आंद्रे रुबलेव 4165 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

Related posts

टी20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा मुकाबला

Buland Dustak

मास्टर ब्लास्टर सचिन आज मना रहे अपना 48वां जन्मदिन

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक 2020: मुक्केबाजी में लवलीना पदक से एक कदम दूर

Buland Dustak

आज ही के दिन हुआ था महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म

Buland Dustak

स्पोर्ट्स वियर कम्पनी Adidas की Brand Ambassador बनीं दीपिका पादुकोण

Buland Dustak

फ्रेंच ओपन 2021: जोकोविच ने सितसिपास को हराकर जीता 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब

Buland Dustak