19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

हिन्द महासागर में उभरती चुनौतियों से निपटेंगी भारत-अमेरिकी नौसेनाएं

- एडमिरल माइकल गिल्डे ने पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्यालय का दौरा किया
- दोनों नौसेनाओं ने आपसी संबंधों को और ज्यादा बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका की नौसेनाएं समुद्री मोर्चे पर उभरती चुनौतियों से निपटने एवं हिन्द महासागर क्षेत्र (आईओआर) में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में एक-दूसरे का सहयोग करेंगी। इसके साथ-साथ दोनों नौसेनाओं ने आपसी संबंधों को और बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की है।

पांच दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिकी नौसेना के नौसेना संचालन प्रमुख (सीएनओ) एडमिरल माइकल गिल्डे ने पत्नी लिंडा गिल्डे और उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल आर हरि कुमार और अन्य वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के साथ वार्ता की।

हिन्द महासागर में

नौसेना प्रवक्ता के अनुसार वार्तालाप के दौरान दोनों देशों और इनकी नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को मजबूत करने, समुद्री मोर्चे पर उभरती चुनौतियों से निपटने एवं हिन्द महासागर क्षेत्र (आईओआर) में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग के साथ-साथ आपसी संबंधों को और बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

उन्हें पश्चिमी नौसेना कमान की क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशीलता और परिचालन प्रतिक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें विशेष रूप से मित्रवत विदेशी देशों को मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर), समुद्री डकैती रोधी अभियान, समुद्री सुरक्षा और विदेशी सहयोग को मजबूत करना शामिल है।

ऑपरेशन समुद्र सेतु-II में मित्र देशों से ऑक्सीजन सप्लाई

दोनों देशों की वार्ता में कोरोना काल के दौरान देश में मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन समुद्र सेतु-II में मित्र देशों से ऑक्सीजन सप्लाई लाने में भारतीय नौसेना के जहाजों की भूमिका का उल्लेख किया गया।

Also Read: भारत सरकार के मुख्य Hydrographer Vice Admiral अधीर अरोड़ा ने कार्यभार संभाला

सीएनओ ने ”फ्यूचर ऑफ वारफेयर” पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पश्चिमी नौसेना कमान, दक्षिणी नौसेना कमान और भारतीय नौसेना के विभिन्न प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों के अधिकारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने मझगांव डॉक लिमिटेड का भी दौरा किया।

श्रीमती लिंडा गिल्डे ने HQWNC का दौरा किया और भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों के साथ संवाद किया। सीएनओ की यात्रा भारत और अमेरिका के बीच निरंतर और नियमित रूप से जारी वार्तालाप का एक महत्वपूर्ण अंग है ताकि दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जा सके।

Related posts

बाइकर्स दल ने आजाद तिरंगा यात्रा के जरिये पूरा किया 1300 किमी का सफर

Buland Dustak

भारत अब बनाएगा एशिया की सबसे लम्बी सुरंग

Buland Dustak

गुलाम नबी आजाद: वरिष्ठ कांग्रेस नेता का अब तक का सियासी सफर

Buland Dustak

खिलौना निर्माण के प्रोत्साहित के लिए “टॉयथॉन चैलेंज-2020” का शुभारंभ

Buland Dustak

सुरक्षा के लिए खतरा बने 59 चाइनीज ऐप पर भारत में लगा प्रतिबंध

Buland Dustak

कोरोना वैक्सीन स्पीड ट्रैक पर, एफडीए ने दिए संकेत

Buland Dustak