19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

Industrial Production में अगस्त में 11.9 फीसदी का इजाफा

नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सरकार के लिए अच्छी खबर आई है। देश के औद्योगिक उत्पादन (Industrial Production) (आईआईपी) में अगस्त महीने में 11.9 फीसदी का इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि अगस्त 2020 में औद्योगिक उत्पादन 7.1 फीसदी घटा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी।

Industrial Production

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में औद्योगिक उत्पादन (Industrial Production) में 11.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एनएसओ के जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2021 में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के उत्पादन की वृद्धि दर 9.7 फीसदी रही। आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में खनन क्षेत्र का उत्पादन 23.6 फीसदी और बिजली क्षेत्र का उत्पादन 16 फीसदी बढ़ा है।

Also Read: फिच ने वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 8.7% किया

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2021-22 के पहले पांच महीनों अप्रैल-अगस्त में आईआईपी में 28.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में आईआईपी में 25 फीसदी की गिरावट आई थी।

कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले साल मार्च से Industrial Production प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से इसमें 18.7 फीसदी की गिरावट आई थी। दरअसल, अप्रैल, 2020 में देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित होने से औद्योगिक उत्पादन 57.3 फीसदी घटा था।

Related posts

कोविड-19 से इस वर्ष विकास दर में 5.9 फीसदी गिरावट: यूएन रिपोर्ट

Buland Dustak

स्पाइसजेट की 4 दिसम्बर से मुम्बई और दिल्ली से लंदन तक सीधी उड़ान

Buland Dustak

मनीष सिसोदिया ने पेश किया दिल्ली विधानसभा का आउटकम बजट

Buland Dustak

GST के दायरे में आने पर पेट्रोल 75 रुपये तो डीजल मिलेगा 68 रुपये प्रति लीटर

Buland Dustak

Gold Reserve के मामले में भारत नौवें पायदान पर: डब्लूजीसी

Buland Dustak

स्टार्टअप कंपनियों के लिए भारतीय ‘नैस्डैक’ बनाएगा सेबी

Buland Dustak