19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

प्रकाश श्रीवास्तव ने ली कोलकाता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

कोलकाता हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। सोमवार को हाईकोर्ट के एक नंबर कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान धनखड़ ने उन्हें शपथ पाठ कराया। समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित थीं। न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं।

कोलकाता हाई कोर्ट

शपथ ग्रहण समारोह के लिये आमंत्रितों की सूची में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्त और चेन्नई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी भी थे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने रविवार को देश के 13 उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति व तबादले को अनुमोदित किया था।

Also Read: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: आत्मनिर्भर की थीम पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोलकाता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद काफी समय से रिक्त था। न्यायमूर्ति राजेश बिंदल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार संभाल रहे थे। राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

शपथ लेने के बाद मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा, “मैं सबसे पुराने उच्च न्यायालय का प्रमुख बनकर खुश हूं। यह कोर्ट अपने प्रसिद्ध बारों के लिए जाना जाता है। यहां मशहूर वकील हैं। वादी का यह कर्तव्य है कि वह शीघ्र सुनवाई करे। मैं इस लक्ष्य पर अडिग रहूंगा। आशा है कि बिना किसी रुकावट के काम कर सकूंगा।”

Related posts

किसान संगठन का 8 को भारत बंद, दिल्ली सील करने का ऐलान

Buland Dustak

World Lion Day: गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या 674

Buland Dustak

मालदीव अभियान : भारत विरोधी अभियान

Buland Dustak

Khadi Product बेचने वाले 75 रेलवे स्टेशनों में निजामुद्दीन स्टेशन भी हुआ शामिल

Buland Dustak

पुलवामा हमला: एनआईए ने दाखिल की 13,500 पन्नों की चार्जशीट

Buland Dustak

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित प्रमुख महिलाओं की कहानियां

Buland Dustak