19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

मशहूर शायर राहत इंदौरी का कोरोना संक्रमण से निधन: मप्र

इंदौर: मशहूर शायर डॉ. राहत इंदौरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मंगलवार को सुबह अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां शाम को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज की सोमवार देर रात जारी की गई जांच रिपोर्ट में डॉ. राहत इंदौर भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीटर और फेसबुक अकाउंट पर भी दी थी।

मशहूर शायर राहत इंदौरी

मंगलवार शाम को अचानक उन्हें दिल के दो दौरे पड़े और उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। डाक्टरों के अनुसार उनके दोनों फेफड़ों में कोरोना का संक्रमण, किडनी में सूजन थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अरविंदों अस्पताल के चिकित्सकों ने उनके निधन की पुष्टि की है।

राहत इंदौर का जन्म एक जनवरी 1950 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता रफ्तुल्लाह कुरैशी एक कपड़ा मिल में काम करते थे। शहर के नूतन विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा के बाद उनकी पढ़ाई आयके कॉलेज में हुई।

भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय से उर्दू में एमए करने के बाद राहत इंदौरी ने भोज मुक्त विश्वविद्यालय से उर्दू साहित्य में पीएचडी की उपाधि हासिल की। उन्होंने अपनी शायरी से दुनिया में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने फिल्मों में गीत भी लिखे। अपनी शायरी के लिए राहत इंदौरी का नाम पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इंदौर का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाला यह शायर कोरोना वायरस संक्रमण से हार गया।

यह भी पढ़ें: ​​फाइटर जेट राफेल के मालिक ओलिवियर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत

Related posts

राष्ट्रपति ने 18 महिला सहित 47 शिक्षकों को दिए ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’

Buland Dustak

रामायण कॉन्क्लेव 2021: प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ ‘जन-जन के राम’

Buland Dustak

हरियाणा-अफ्रीका कॉन्क्लेव: हरियाणा में निवेश की भरपूर संभावनाएं

Buland Dustak

ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए BJYM ने शुरू किया चीयर 4 इंडिया अभियान

Buland Dustak

दिल्ली पुलिस का 74वां स्थापना दिवस, सीने पर हैं कई दाग

Buland Dustak

अमेरिका-चीन की तर्ज पर भारत में भी बने इनडोर वायु प्रदूषण पर नीतिः IIT शोध

Buland Dustak