19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

भारत सरकार के मुख्य Hydrographer Vice Admiral अधीर अरोड़ा ने कार्यभार संभाला

- भारत और हिंद महासागर क्षेत्र में कई हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण किए
- मॉरीशस, सेशेल्स और केन्या में विदेशी सहयोग के लिए किया सर्वेक्षण

नई दिल्ली: भारत सरकार के मुख्य Hydrographer Vice Admiral अधीर अरोड़ा ने गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए वाइस एडमिरल विनय बधवार से इस पद का चार्ज आज ले लिया है। वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा को 1985 में भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में कमीशन किया गया था। विशेषज्ञ Hydrographer के रूप में उन्होंने भारत और हिंद महासागर क्षेत्र में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण किए हैं।

Hydrographer

आईएनएस सतलुज की कमान में रहते हुए वह 2004 में सुनामी के बाद सबसे पहले मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों के लिए श्रीलंका में गाले बंदरगाह पहुंचे थे। वह आईएनएस सर्वेक्षक की कमान के दौरान मॉरीशस, सेशेल्स और केन्या में विदेशी सहयोग के लिए सर्वेक्षण कर चुके हैं। इनमें उच्च संवेदनशील समुद्री पारिस्थितिक क्षेत्र, महाद्वीपीय शेल्फ और अग्रणी सर्वेक्षण शामिल हैं। वह 2008 में तीसरी भारत-मॉरीशस हाइड्रोग्राफिक सहयोग बैठक के सह-अध्यक्ष भी थे।

Also Read: एयर इंडिया टाटा ग्रुप के सुपुर्द, अब होगा हवाई अड्डों का कायाकल्प

वह बांग्लादेश के साथ मध्यस्थता के दौरान हेग, नीदरलैंड्स में स्थायी मध्यस्थता न्यायालय (पीसीए) में भारत का प्रतिनिधित्व करने सहित समुद्री सीमाओं के पहलुओं के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने अत्याधुनिक प्रणालियों के साथ नए जहाजों की निर्माण परियोजना का भी संचालन किया।

वह एनडीए, खडकवासला से स्नातक और डीएसएससी, वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं। अपने नौसेना उच्च कमान पाठ्यक्रम के दौरान उन्हें मुंबई विश्वविद्यालय से एम.फिल से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने विभिन्न पेशेवर पत्र लिखे हैं और समुद्री सीमा के मुद्दों पर परिदृश्य विकसित करने में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं।

Related posts

वायुसेना को रूस से मिलेंगी 70 हजार AK-103 Assault Rifles

Buland Dustak

सुरक्षा के लिए खतरा बने 59 चाइनीज ऐप पर भारत में लगा प्रतिबंध

Buland Dustak

चीन-अमेरिका की तर्ज पर बनेंगी भारतीय सेनाएं

Buland Dustak

पर्यटन मंत्री ने Go First Airlines Service का किया शुभारंभ

Buland Dustak

आईपीएल के अन्तर्राज्यीय सटोरियों झांसी में खिला रहे थे लाखों का सट्टा

Buland Dustak

कारगिल विजय दिवस: शौर्य की स्याही से लिखी युद्ध की विजय गाथा

Buland Dustak