19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

वैश्विक पर्यटकों के लिए खुला काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

- नवंबर माह से उद्यान में शुरू होगी हाथी सफारी- वन मंत्री

काजीरंगा: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान लंबे समय के बाद एक बार फिर से शुक्रवार को वैश्विक और स्थानीय पर्यटकों के लिए खुल गया है। राज्य के वन मंत्री परिमल शुक्लबैद्य ने कृषि मंत्री अतुल बोरा की मौजूदगी में मिहीमुख के मुख्य प्रवेश द्वार पर फीता काटकर आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटकों के लिए खोला।

शुक्रवार को वन मंत्री ने कृषि मंत्री अतुल बोरा को जीप सफारी में बैठाकर स्वयं ड्राइविंग करते हुए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। अंत में राष्ट्रीय उद्यान के पालतू हाथियों को भोजन कराकर वन मंत्री व कृषि मंत्री ने आशीर्वाद लिया।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

दूसरी ओर काजीरंगा के उद्घाटन के पहले दिन प्रदेश से कुछ पर्यटक काजीरंगा पहुंचे। इस बीच Kaziranga National Park के अधिकारियों ने बताया कि पिछले पर्यटन वर्ष 2020-21 में करीब दो लाख पर्यटकों ने राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया था।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान खोलने से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर

काजीरंगा निवासियों में इस बात का उत्साह है कि कोरोना महामारी के कारण दो साल से संकट का सामना कर रहे पर्यटन क्षेत्र को फिर से खोल दिया गया है। उद्यान के आसपास के अधिकांश लोग काजीरंगा में पर्यटन के व्यवसाय से जुड़े हैं। कोरोना के कारण उद्यान के बंद होने से स्थानीय लोगों का जीवन जीना दूभर हो गया था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गत 22 सितंबर को एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए Kaziranga National Park खोलने के आदेश दिये जाने के बाद पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी थी।

Also Read: गांधी जयंती पर होगा प्रदर्शनियों का आयोजन, खादी वस्त्रों पर मिलेगी विशेष छूट

गौरतलब है कि पिछले अप्रैल में पर्यटकों के लिए बंद किए गए राष्ट्रीय उद्यान को वन मंत्री परिमल शुक्लबैद्य ने शुक्रवार को खोलते हुए कहा कि 2021-22 पर्यटन वर्ष प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को नया आयाम देगा। वन मंत्री ने देशी-विदेशी पर्यटकों से भी काजीरंगा घूमने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि आज से केवल कोहंरा और बागरी वनांचल को आंशिक रूप से पर्यटकों के लिए खोला गया हैं। वन मंत्री ने कहा कि पुरानी बूढ़ापहाड़ और आगराली वनांचल को भी जल्द ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही कहा कि नवम्बर माह से पर्यटकों के लिए काजीरंगा में हाथी सफारी को खोला जाएगा।

Related posts

म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इन्फेक्शन, जो कोरोना काल में ज्यादा हो रहा: IMA

Buland Dustak

उप्र के मुरादनगर में हादसे में मरने वालों की संख्या 18 पहुंची

Buland Dustak

राजधानी दिल्ली में पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी

Buland Dustak

मील का पत्थर साबित होगा पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन

Buland Dustak

खेतों में सफेद सोना, किसानों को बना रहा आत्‍मनिर्भर

Buland Dustak

हाईकोर्ट ने WhatsApp Privacy Policy मामले में सरकार से मांगा हलफनामा

Buland Dustak