19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

उग्रवादी संगठन United Liberation of Bodoland के नौ कैडर गिरफ्तार

-यूएलबी का धमकी भरा वीडियो वायरल, रंगिया-बाक्सा के बीच पथरक्वेरी में बनाया गया था वीडियो
-यूएलबी के स्वयंभू सेनाध्यक्ष प्रिंसजीत बसुमतारी समेत 14 कैडरों की हुई पहचान

कोकराझार (असम): उग्रवादी संगठन United Liberation of Bodoland (ULB) के दो कैडरों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने को लेकर कोकराझार जिले में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इसी बीच पुलिस ने अभियान चलाकर इस संगठन के नौ कैडरों को गिरफ्तार किया है।

United Liberation of Bodoland

स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह ने ट्वीट कर बताया है कि नवगठित उग्रवादी संगठन United Liberation of Bodoland के नौ कैडरों को बीटीआर के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया है। कैडरों के पास से भारी संख्या में डाक्यूमेंट, डिमांड नोट, कैडरों की सूची, ग्रेनेड आदि बरामद किया गया है। उन्होंने कहा है कि यूएलबी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

कोकराझार जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पनेसर के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को अभियान चलाकर यूएलबी के एक कैडर दैदून ब्रह्म को टिपकाई वनांचल के बगरीबारी से गिरफ्तार किया गया था। दैदून ब्रह्म की गिरफ्तारी के बाद उसके घर से एक कैमोफ्लाज पोशाक बरामद किया गया।

Also Read: Indo pak war 1971: 50 साल पूरे होने पर सुखना लेक में वायु सेना ने दिखाया पराक्रम

United Liberation of Bodoland का धमकी भरा वायरल वीडियो

पूछताछ में दैदून ब्रह्म ने स्वीकार किया कि United Liberation of Bodoland का धमकी भरा वायरल वीडियो रंगिया और बाक्सा के सीमा से सटे पत्थरक्वेरी में बनाया गया था। सुरजीत सिंह पनेसर ने कहा है कि यूएलबी के स्वयंभू सेनाध्यक्ष प्रिंसजीत बसुमतारी का घर गोसाईगांव में है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण सहित दस मामले लंबित हैं।

वीडियो बनाने के दौरान स्वयंभू सेनाध्यक्ष प्रिंसजीत बसुमतारी, दुब्री ब्रह्मा, फूंगखा ब्रह्म, दैदून ब्रह्म, सुदेम ब्रह्म आदि सदस्य मौजूद थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया है कि कुल 14 United Liberation of Bodoland Cadres की पहचान कर ली गई है और सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। दैदून से पूछताछ के बाद आनंद नार्जारी उर्फ आब्रा, साजाराम ब्रह्म उर्फ रमाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनों से पूछताछ के बाद गुरुवार को पुनः छह कैडरों को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

देश में 52वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए मीडिया रजिस्ट्रेशन शुरू

Buland Dustak

देश को केवड़िया से जोड़ने वाली 8 ट्रेनों को PM ने दिखाई हरी झंडी

Buland Dustak

राहुल ने इंदिरा गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बताया ‘शक्ति का स्वरूप’

Buland Dustak

किसान संगठन का 8 को भारत बंद, दिल्ली सील करने का ऐलान

Buland Dustak

​भारत ने फिर किया पृथ्वी-2 का रात्रि परीक्षण ​

Buland Dustak

हेट स्पीच और फर्जी खबरों पर रोक लिए एक मजबूत प्रणाली है : ट्विटर

Buland Dustak