19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

G4 Nations: विदेश मंत्रियों की न्यूयॉर्क मुलाकात में सुरक्षा परिषद के सुधारों पर जोर

नई दिल्ली: भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान (G4 Nations) के विदेश मंत्रियों ने बुधवार को न्यूयार्क में मुलाकात की और सुरक्षा परिषद में सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया।

ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अल्बर्टो फ्रेंको फ्रांका, जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास, भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के दौरान यह मुलाकात की।

G4 Nations

इस दौरान मंत्रियों ने विकासशील देशों और समकालीन दुनिया की वास्तविकता को प्रतिबिंबित करके सुरक्षा परिषद को और अधिक वैध, प्रभावी और प्रतिनिधि बनाने के लिए सुधार की आवश्यकता को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने नई सुरक्षा परिषद में नए स्थायी सदस्यों की आकांक्षा के रूप में एक-दूसरे की उम्मीदवारी के लिए अपना समर्थन दोहराया।

Also Read: देश के कोवलम और ईडन समुद्री तटों को मिला अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाणन

G4 Nations के संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि मंत्रियों ने इस बात को दोहराया कि सुरक्षा परिषद में स्थायी और गैर-स्थायी सीटों के विस्तार के माध्यम से सुधार करना अनिवार्य है। इससे सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने के लिए हमेशा जटिल और उभरती चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपट सकेगी। इस संदर्भ में मंत्रियों ने एजुलविनी सर्वसम्मति और सिर्ते घोषणा में निहित कॉमन अफ्रीकन पोजिशन (सीएपी) के लिए अपना मजबूत समर्थन व्यक्त किया।

जी4 मंत्रियों ने महासभा में अपनाए जाने की दृष्टि से दस्तावेज़ आधारित अंतर सरकारी वार्ता में बिना किसी देरी के लिखित वार्ता शुरू करने की दिशा में काम करने के लिए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

Related posts

उत्तराखंड में 521 करोड़ की 8 परियोजनाओं का किया वर्चुअल लोकार्पण

Buland Dustak

भारत को जल्द मिलेंगी 8 नई Flying Training Academy

Buland Dustak

‘आकाश प्राइम’ मिसाइल का टेस्ट करके भारत ने फिर दिखाई ताकत

Buland Dustak

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में बुधवार को 71 सीटों पर मतदान

Buland Dustak

मेयर सुशीला कंवर ने किया 362.33 करोड़ का बजट पेश

Buland Dustak

बेंगलुरु : पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की मौत, दो क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू

Buland Dustak