19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
राज्य

बंगाल में बारिश ने तोड़ा 13 सालों का रिकार्ड, जनजीवन पर व्यापक असर

कोलकाता: महानगगर कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल में बारिश ने 13 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। अकेले महानगर में एक दिन में 142 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज हुई है। इससे पहले सितंबर, 2008 में एक दिन में 140 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। रविवार रातभर हुई बारिश से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों के विस्तृत इलाके जलमग्न हो गए हैं और वहां सामान्य जनजीवन पर भारी असर पड़ा है।

मौसम विभाग ने मंगलवार तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। इधर लगातार बारिश की वजह से बागुईहाटी में एक मकान का हिस्सा गिर गया जिसमें छह परिवारों के लोग फंस गए थे।

बंगाल में बारिश

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट, नगर निगम और आपदा प्रबंधन की टीम ने मिलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला है। अलीपुर मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

हुगली नदी पर बढ़ा पानी का दबाव

सोमवार सुबह 8.30 बजे तक कोलकाता में सबसे ज्यादा 142 मिमी बारिश दर्ज हुई है। कोलकाता के उल्टाडांगा, धापा, सियालदह, बालीगंज, मोमिनपुर, कालीघाट व तपसिया इलाकों में रविवार रात एक बजे से सोमवार प्रातः पांच बजे तक 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई।

भारी बारिश के कारण कोलकाता में हुगली नदी पर पानी का दबाव बढ़ने की वजह से लाक गेट को खोल देना पडा़। बेहला, अलीपुर, सेंट्रल एवेन्यू, जादवपुर, कसबा समेत कई इलाके पानी में डूब गए हैं। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र खिदिरपुर इलाके की है। कुछ जगहों पर तो घुटने से भी ऊपर तक पानी है। भारी बारिश की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी आफिस जाने वालों को हुई।

अलीपुर मौसम कार्यालय के जीके दास ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक साथ उत्पन्न होने की वजह से बंगाल में इतनी बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ साइक्लोनिक सर्कुलेशन ओड़िशा के तटवर्ती इलाकों की तरफ बढ़ रहा है जबकि दूसरा दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर विद्यमान है। इनकी वजह से ही बंगाल के तटवर्ती इलाकों में बारिश हो रही है जो मंगलवार तक जारी रहेगी।

Also Read: हिप्र में 21 लाख लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य
ट्रेन सेवा और हवाई यातायात पर भारी असर

भारी बारिश से ट्रेन की पटरियों और एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी जमा हो गया है, जिससे फ्लाइट और ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जलमग्न हो गया है।

भारी बारिश के मद्देनजर इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जिन्हें हवाई सफर करना है, वे एयरपोर्ट के लिए पर्याप्त समय से निकलें। वहीं विस्तारा ने ट्वीट कर कहा है कि कोलकाता में भारी बारिश के चलते जलजमाव की वजह से ट्रैफिक की आशंका है, लिहाजा यात्री एयरपोर्ट पहुंचने के लिए समय से पहले निकलें।

स्पाइसजेट ने ट्वीट कर कहा है कि खराब मौसम के चलते फ्लाइट्स के आवागमन पर असर पड़ सकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि वो अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।

एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि कई फ्लाइट्स को देर से उड़ान भरना पड़ा क्योंकि रन-वे पर पानी भर गया था। इसके अलावा पूर्व मेदिनीपुर दक्षिण 24 परगना और बांकुड़ा के कुछ इलाकों में भारी जलजमाव की वजह से लोगों को घर छोड़कर बाहर निकलना पड़ा है। 

Related posts

चैत्र नवरात्रि 2021: पूजन सामग्री खरीदने के बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Buland Dustak

हरियाणा में चार लाख मुर्गियों की संदिग्ध मौत, पोल्ट्री फार्म की जांच शुरू

Buland Dustak

झारखंड में कोयला उत्पादन की कमी से गहरा सकता है बिजली संकट

Buland Dustak

पश्चिमी राजस्थान में 1275 करोड़ रुपये से बनेंगे चार रिजरवायर

Buland Dustak

उप्र : एक साल बाद खुले प्राइमरी स्‍कूल, पुष्प वर्षा-तिलक लगाकर हुआ स्‍वागत

Buland Dustak

Jharcraft : पारंपरिक हस्तशिल्प के निखार और बाजार का बना जरिया

Buland Dustak