जयपुर: जल जीवन मिशन (JJM) अन्तर्गत राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति (SLSSC) की बैठक अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधांश पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के 1067 गांवों में 1461.33 करोड़ रुपये की लागत से 161 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं की मंजूरी प्रदान की गई, इनके तहत 2 लाख 44 हजार 879 ‘हर घर नल कनेक्शन‘ दिए जाएंगे।

एसीएस पंत ने बताया कि रेग्यूलर विंग के तहत 337.38 करोड़ रुपये की लागत से 149 परियोजनाएं स्वीकृत की गई, इनसे 245 गांवों में 51 हजार 639 ‘हर घर नल कनेक्शन’ दिए जाएंगे।
वहीं मेजर प्रोजेक्ट्स के तहत 1123.95 करोड़ रुपये की लागत से 822 गांवों में एक लाख 93 हजार 240 ‘हर घर नल कनेक्शन’ देने के लिए 12 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसके अलावा राजसमंद एवं धौलपुर जिलों में सर्वे और डीपीआर तैयार करने के दो प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
Also Read: राजधानी-सिलहटा बांध कटा, चौरीचौरा क्षेत्र के दर्जन भर गांव डूबे
मेजर प्रोजेक्ट्सः 4 जिलों में 193240 ‘हर घर नल कनेक्शन’ की स्वीकृति
पंत ने बताया कि मेजर प्रोजेक्ट्स में ‘हर घर नल कनेक्शन’ के लिए इतने रुपयों की स्वीकृति जारी की गई:
- झालावाड़ में माधवी पेयजल आपूर्ति परियोजना में 32 गांवों में 5254 कनेक्शन के लिए 14.24 करोड़,
- गुलेंडी पेयजल आपूर्ति परियोजना में 78 गांवों में 12 हजार 355 कनेक्शन के लिए 34.21 करोड़,
- कालीखार पेयजल आपूर्ति परियोजना में 71 गांवों में 11 हजार 686 कनेक्शन के लिए 35.42 करोड़,
- छापी-झालावाड़ पेयजल आपूर्ति परियोजना में 218 गांवों में 38 हजार 607 कनेक्शन के लिए 150.99 करोड़,
- रायपुर-पिड़ावा-चनवाली पेयजल आपूर्ति परियोजना में 26 गांवों में 6164 कनेक्शन के लिए 27.33 करोड़
- पीपलाद पेयजल आपूर्ति परियोजना में 14 गांवों में 3434 कनेक्शन के लिए 9.26 करोड़
- नागौर में डेगाना, भैरूंदा, रियां और जायल के 10 गांवों और 323 ढाणियों में 8460 कनेक्शन के लिए 60.90 करोड़,
- डीडवाना और बोलासर के 34 गांवों और 240 ढाणियों में 8267 कनेक्शन के लिए 61.23 करोड़
- परबतसर में 10 गांवों और 624 ढाणियों में 15 हजार 212 कनेक्शन के लिए 104.09 करोड़
- कोटा में रामगंज पचपहाड़ पेयजल आपूर्ति परियोजना में 181 गांवों में 38 हजार 69 कनेक्शन के लिए 169.51 करोड़
- नागौर में मकराना ब्लॉक में 17 गांवों में 16 हजार 931 कनेक्शन के लिए 113.38 करोड़
- धौलपुर में 131 गांवों में 28 हजार 801 कनेक्शन के लिए 343.39 करोड़ रुपये
- रेग्यूलर विंग में 10 जिलों में 51639 कनेक्शन के लिए मंजूरी दी गई है।