19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

राजधानी-सिलहटा बांध कटा, चौरीचौरा क्षेत्र के दर्जन भर गांव डूबे

- गोरखपुर-वाराणसी और बांसगांव-खजनी मार्ग बंद
- दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बंधों में रिसाव
- रात-रात जगकर ग्रामीण कर रहे बंधों की रखवाली

गोरखपुर: जिले में नदियां तबाही पर उतर आईं हैं। शुक्रवार को गोर्रा नदी के किनारे स्थित राजधानी-सिलहटा बांध कट गया। दर्जन भर गांव पानी से घिर गए हैं। राप्ती-रोहिन, सरयू और आमी नदी में आई उफान से गोरखपुर-वाराणसी तथा बांसगांव-खजनी मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है।

दर्जनों स्थानों पर बंधों में रिसाव शुरू है। ग्रामीणों की सांसें अटकी हैं। रिसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण भी काम कर रहे हैं। हालात यह है कि दक्षिण इलाके के ग्रामीणों को पूरी रात जागना पड़ रहा है और बंधों की रखवाली करना पड़ रही है।

राजधानी सिलहटा बांध

राप्ती, गोर्रा और सरयू नदी पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इन नदियों का जलस्तर अब भी बढ़ रहा है। जबकि रोहिन के जलस्तर में कुछ कमी आई है। राप्ती नदी वर्ष 1998 के सर्वोच्च जलस्तर 77.54 आरएल मीटर को पार करने के लिए बेताब है। यह शुक्रवार की शाम 77.29 आरएल मीटर तक पहुंच गया।

गोर्रा नदी का जलस्तर वर्ष 1997 के सर्वोच्च जलस्तर 72.15 आरएल मीटर के करीब 72.05 आरएल मीटर पहुंच चुका है। दोपहर में इस नदी ने राजधानी-सिलहटा बांध को जोगिया गांव के पास काट दिया। पलक झपकते ही दर्जन भर से अधिक गांव जलमग्न हो गए। गोर्रा का पानी लगातार फैल रहा है।

Also Read: Yoga Break App: काम के बीच चाय ब्रेक से अच्छा है योग ब्रेक लेना
आमी भी तबाही मचा रही है

नकबैठा पुल के पास पानी चढ़ गया है। स्थिति भयावह बनने से गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बन्द कर दिया गया है। इसमें उफान से बांसगांव-खजनी मार्ग पर पानी का दबाव बढ़ गया है। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए इस मार्ग पर भी आवागमन रोक दिया गया है।

गोरखपुर से वाराणसी की तरफ जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन खजनी, सिकरीगंज-गोला होकर आ-जा रहे हैं। कौड़ीराम की तरफ जाने वाले वाहनों को खजनी से सीधे बांसगांव की बजाय माल्हनपर होकर जाने दिया जा रहा है।

Related posts

यूपी में बन रहा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, राजस्थान, पंजाब व छत्तीसगढ़ पीछे

Buland Dustak

यूपी: Manufacturing Sector में मिले 13408.19 करोड़ का निवेश

Buland Dustak

उप्र: कोरोना काल में बढ़ा बैंकिंग कारोबार, 14 फीसदी की हुई वृद्धि

Buland Dustak

यूपी में 1 करोड़ युवाओं को टैबलेट, प्रतियोगी परीक्षा भत्ता का ऐलान

Buland Dustak

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता : 170 अंक के साथ लखनऊ ओवरआल अव्वल

Buland Dustak

नहीं रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओम प्रकाश गर्ग

Buland Dustak