19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

ICC Test Rankings में शीर्ष पर पहुंचे रूट, कोहली शीर्ष पांच से बाहर

दुबई: भारत के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला में शानदार फार्म में चल रहे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ICC द्वारा जारी ताजा Test Rankings में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

ICC Test Rankings

रूट 6 साल बाद पहली बार ICC Test Rankings में शीर्ष पर पहुंचे हैं। इस साल की शुरुआत में रूट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौवें स्थान पर थे। रूट के 916 अंक हैं, जबकि दूसरे नंबर पर काबिज न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के 901 अंक हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 891 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

दूसरी तरफ, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पांच साल में पहली बार शीर्ष पांच से बाहर हो गए हैं। कोहली को 9 अंकों का नुकसान हुआ है और अब वह 766 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Also Read: मेजर ध्यानचंद जयंती: हॉकी स्टिक तोड़ कर जांची गई थी, कहीं इसमें चुंबक तो नहीं

वहीं, भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पहली बार शीर्ष पांच में शामिल हुए हैं। रोहित टेस्ट क्रिकेट में लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित 773 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

गेंदबाजों की रैंकिग में जेम्स एंडरसन को भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। एंडरसन अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले नंबर पर बने हुए हैं, जबकि आर अश्विन भी दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

Related posts

Fit India Quiz के लिए 2 लाख स्कूली छात्रों का मुफ्त पंजीकरण

Buland Dustak

मेजर ध्यानचंद जयंती: हॉकी स्टिक तोड़ कर जांची गई थी, कहीं इसमें चुंबक तो नहीं

Buland Dustak

मेसी बार्सिलोना छोड़कर कहीं नहीं जा रहे : जोसेप मारिया बार्टोमू

Buland Dustak

Delhi Sports University की पहली कुलपति होंगी कर्णम मल्लेश्वरी

Buland Dustak

एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट Durand Cup का आयोजन 5 सितंबर से

Buland Dustak

बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

Buland Dustak