19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2020 की घोषणा

भोपाल: खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन समिति की अनुशंसा और प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अनुमोदन उपरांत शनिवार को राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। वर्ष 2020 के लिए राज्य शासन द्वारा 13 एकलव्य, 10 विक्रम, 03 विश्वामित्र, 01 स्व. प्रभाष जोशी और 01 लाईफ टाइम अचीव्हमेंट पुरस्कार घोषित किए गए हैं।

खेल और युवा कल्याण संचालक पवन जैन ने राज्य स्तरीय खेल अलंकरण पुरस्कारों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 के लिए लाईफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार पद्मश्री अभय छजलानी को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ओलम्पिक हॉकी स्टॉर खिलाड़ी विवेक सागर को राज्य के सर्वोत्तम विक्रम पुरस्कार से नवाजा जायेगा। विवेक टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता भारतीय हाकी टीम के सदस्य रहे हैं।

खेल पुरस्कार 2020

खेल संचालक पवन जैन ने बताया कि वर्ष 2020 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए एकलव्य के लिए 110 आवेदन, विक्रम पुरस्कार के 95, विश्वामित्र पुरस्कार के लिए 34, स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार के 03 तथा लाईफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए 21 आवेदन प्राप्त हुए थे।

यह खेल हस्तियां होंगी सम्मानित
एकलव्य पुरस्कारः-

व्यक्तिगत खेल में- सुषमा वर्मा क्याकिंग-कैनोइंग सीहोर, तुषिता सिंह सॉफ्ट टेनिस भोपाल, स्पर्श खरे वूशु जबलपुर, अर्जुन सिंह घुड़सवारी भोपाल, सुनील डावर एथलेटिक्स बड़वानी, गौरांशी शर्मा बैडमिंटन (दिव्यांग) भोपाल, राममिलन यादव सेलिंग टीकमगढ़, अंकित शर्मा फेंसिंग, ग्वालियर, अनुराधा अहिरवार तीरंदाजी भोपाल, प्रीति रजक शूटिंग होशंगाबाद एवं शशांक पटेल ताईक्वांडो भोपाल।

दलीय खेल में- साधना सेंगर हॉकी होशंगाबाद। ओलंपिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेल में – धु्रवराज कुर्रे पावर लिफ्टिंग भोपाल को एकलव्य पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

विक्रम पुरस्कार:-

व्यक्तिगत खेल में- विश्वजीत सिंह कैनो-स्लॉलम होशंगाबाद, सुनिधि चौहान शूटिंग भोपाल, निधि नन्हेट कराते बालाघाट, परिधि जोशी घुड़सवारी इन्दौर, मंजू बम्बोरिया बॉक्सिंग उज्जैन, एकता यादव सेलिंग भोपाल।

दलीय खेल में- विवेक सागर प्रसाद हॉकी होशंगाबाद, हर्षवर्धन तोमर बास्केटबॉल ग्वालियर।

ओलंपिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेल – मल्लखम्ब में पूजा मालवीय, उज्जैन तथा दिव्यांग श्रेणी में प्राची यादव पैरा कैनो, ग्वालियर के नाम की घोषणा की गई है।

Also Read: Army Sports Institute ने सूबेदार नीरज चोपड़ा को समर्पित किया अपना स्टेडियम
विश्वामित्र पुरस्कार:-

व्यक्तिगत खेल में- वीरेन्द्र डबास, पैरा स्वीमिंग एवं पैरा एथलेटिक्स, ग्वालियर, रिचपाल सिंह सलारिया, तीरंदाजी जबलपुर को तथा दलीय खेल में – डॉ. हबीब हसन को वर्ष 2020 का विश्वामित्र पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

लाईफ टाईम अचीव्हमेंट पुरस्कार:-

अभय छजलानी, पद्मश्री तथा पूर्व अध्यक्ष इन्दौर टेबल टेनिस संघ को वर्ष 2020 के लाईफ टाइम पुरस्कार से नवाजा जायेगा।

स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार:-

वर्ष 2020 के स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार से उज्जैन की मल्लखम्ब खिलाड़ी वैष्णवी कहार को नवाजा जायेगा।

Related posts

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज की बच्चों के प्रति जागृत संवेदना

Buland Dustak

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू, बसंत पंचमी पर उमड़ा सैलाब

Buland Dustak

‘तानसेन समारोह 2021’ का शुभारंभ 25 दिसम्बर से ग्वालियर में

Buland Dustak

कोरोना से माता-पिता को खोने वाले बच्चों की सहायता में इंदौर प्रदेश में अव्वल

Buland Dustak

तानसेन समारोह: संगीत की भावनात्मक मिठास में डूबे रसिक

Buland Dustak

‘Deen Dayal Upadhyaya Antyodaya Yojana’ बदलेगा हर गरीब का जीवन

Buland Dustak