19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

‘देखो अपना देश’ में देखें स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहरों की कहानियां

नई दिल्ली: 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पर्यटन मंत्रालय जलियावाला बाग, सेलुलर जेल सहित पांच वेबिनार का आयोजन करने जा रहा है। शनिवार यानि आठ अगस्त से शुरू होने वाले इस विशेष वेबिनार में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहरों और अनसुनी कहानियों की प्रस्तुति दी जाएगी।

‘देखो अपना देश’ श्रृंखला के तहत शनिवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक ‘1857 के संस्मरण: स्वतंत्रता के लिए प्रस्तावना’ वेबिनार होगा जिसे इंडिया सिटी वॉक्स एंड इंडिया विद लोकल्स की सीईओ निधि बंसल और आईडब्ल्यूएल एवं आईएचडब्ल्यू की परिचालन प्रमुख डॉ. सौमी रॉय प्रस्तुति देंगी। इस वेबिनार के लिए https:/ /bit.ly/Memoirsof1857 पर पंजीकरण करा सकते हैं।

स्वतंत्रता संग्राम
स्वतंत्रता संग्राम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार से आयोजित होंगे पांच वेबिनार

10 अगस्त 2020 (सोमवार) को ‘सेलुलर जेल: पत्र, संस्मरण और यादें’ वेबिनार होगा जिसमें भी इंडिया सिटी वॉक्स एंड इंडिया विद लोकल्स की सीईओ निधि बंसल और आईडब्ल्यूएल एवं आईएचडब्ल्यू की परिचालन प्रमुख डॉ. सौमी रॉय और आईएचडब्ल्यू और सोम्रिता सेनगुप्ता, सिटी एक्सप्लोरर, इंडिया सिटी वॉक्स प्रस्तुति देंगी।

बुधवार 12 अगस्त को थीम है ‘भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कम ज्ञात कहानियां’, स्टोरीट्रेल्स की अकिला रमन और नयनतारा नायर द्वारा प्रस्तुति। 14 अगस्त 2020 (शुक्रवार) को थीम है ‘जलियांवाला बाग: स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़, किश्वर देसाई, अध्यक्ष, द पार्टिशन म्यूजियम, अमृतसर द्वारा प्रस्तुति। 15 अगस्त 2020 (शनिवार) को ‘थीम है ‘सरदार वल्लभभाई पटेल- संयुक्त भारत के वास्तुकार’संजय जोशी, अतिरिक्त कलेक्टर एवं मुख्य प्रबंधक, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात सरकार द्वारा प्रस्तुति।

पढ़ें: क्या विमान हादसे में जिंदा बच गए थे नेता जी सुभाष चंद्र बोस ?

Related posts

पीओके में पाकिस्तान ने अपग्रेड किया स्कार्दू एयरबेस

Buland Dustak

मुख्यमंत्री ने राजगीर में नवनिर्मित जू सफारी का किया लोकार्पण

Buland Dustak

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को कोरोना टीके की बर्बादी रोकने के दिए निर्देश

Buland Dustak

46 ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यक्रमों का उद्घाटन

Buland Dustak

‘Oxygen Express’ रोजाना 150 टन ऑक्सीजन की कर रही ढुलाई

Buland Dustak

अब भारतीय तटों की सुरक्षा करेगा स्वदेशी पहरेदार ‘सजग’

Buland Dustak