19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

Devyani International IPO के शेयर ने लिस्टिंग के साथ दिया बंपर मुनाफा

नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज लिस्ट होने वाली चार कंपनियों के शेयरों में से एक Devyani International के शेयर ने लिस्टिंग के साथ ही अपने निवेशकों को जोरदार मुनाफा दिया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का IPO आज अपने इश्यू प्राइस से 56.67 फीसदी ऊपर 141 रुपये की कीमत पर लिस्ट हुआ है। इस शेयर का इश्यू प्राइस 90 रुपये था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में ये शेयर आज 56 फीसदी की छलांग के साथ 140.90 रुपये की कीमत पर लिस्ट हुआ।

Devyani International IPO

दरअसल लिस्टिंग से दो दिन पहले ही यानी 14 अगस्त को Devyani International ने अपने मौजूदा पार्टनर कोस्टा कॉफी के साथ रिवाइज्ड डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया था। इसके मुताबिक देवयानी इंटरनेशनल को पूरे देश में अगले 5 सालों तक चरणबद्ध तरीके से कोस्टा कॉफी के स्टोर खोलने का अधिकार मिल गया है। एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार 5 साल की अवधि पूरी होने के बाद इस एग्रीमेंट को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

जानकारों का मानना है कि कोस्टा कॉफी के साथ हुए इस एग्रीमेंट ने शेयर बाजार में Devyani International के शेयरों की मांग बढ़ा दी। जिसके कारण लिस्टिंग के पहले ही ग्रे मार्केट में इसकी मांग काफी बढ़ गई थी। इस कंपनी ने 1,828 करोड़ रुपये का IPO जारी किया था। इसमें से 1,398 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे गए हैं, जबकि 440 करोड़ रुपये के शेयर फ्रेश इश्यू के रूप में जारी किए गए हैं।

Also Read: औद्योगिक उत्पादन जून महीने में 13.6 फीसदी बढ़ा
देशभर में PizzaHut, Costa Coffee और KFC की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है कंपनी

कंपनी का IPO 4 अगस्त को खुला था और 6 अगस्त को बंद हुआ था। निवेशकों ने इस IPO को भी हाथों हाथ लिया था और ये IPO 116.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के कुल 11.25 करोड़ शेयरों के बदले 1,313.79 करोड़ शेयरों की बोली लगी थी। ये कंपनी देशभर में PizzaHut, Costa Coffee और KFC की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनी है।

इसके अलावा आज लिस्ट होने वाली दूसरी कंपनियों में से कृष्णा डायग्नोस्टिक्स का IPO 5.40 फीसदी यानी 51.55 रुपये के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। इसी के साथ ये शेयर 1005.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। जबकि आज ही लिस्ट हुआ एग्जारो टाइल्स का IPO 5 फीसदी चढ़कर 6 रुपये के प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुआ। इसी के साथ 120 रुपये का ये शेयर 126 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

वहीं, विंडलास बायोटेक के IPO ने अपने निवेशकों को पहले ही दिन नुकसान करा दिया है। ये शेयर 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 23 रुपये के नुकसान पर लिस्ट हुआ है। इस तरह 450 रुपये के इस शेयर की कीमत घटकर 437 रुपये रह गई है।

Related posts

Indian Navy Placement Agency और फ्लिपकार्ट में हुआ करार

Buland Dustak

शेयर मार्केट फिर धड़ाम, 531 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Buland Dustak

टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई कार हैरियर, कीमत 16.99 लाख रुपये

Buland Dustak

पीएम किसान योजना: 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में जमा हुए 18,000 करोड़

Buland Dustak

स्टार्टअप कंपनियों के लिए भारतीय ‘नैस्डैक’ बनाएगा सेबी

Buland Dustak