19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: देशभक्ति के जज्बे को सलाम करती बॉलीवुड की ये फ़िल्में

पूरे देश में 15 अगस्त को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और इस बार देश अपना अपना 75 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस खास मौके पर देश के हर नागरिक के अंदर एक अलग ही जोश और उत्साह देखने को मिलता है। आज हम आपको इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बता रहे हैं देशभक्ति से सराबोर बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्म के बारे में जो देशभक्ति के जज्बे को सलाम करती है।

देशभक्ति फिल्म
बॉर्डर

साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी,तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा नजर आए थे। फिल्म ‘बार्डर‘ का निर्माण और लेखन जेपी दत्ता ने किया था।

फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई के दौरान हुई वास्तविक जीवन की घटनाओं का रूपांतरण है। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही ये फिल्म आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है और लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करती है।

स्वदेस

साल 2004 में आई शाहरुख़ खान अभिनीत इस फिल्म में विदेश से अपने गांव वापस आए एक युवक की कहानी दिखाई गई है, जो वापस विदेश जाने के बजाए अपने देश व गांव के उद्धार के लिए काम करता है। फिल्म के हिट गाने व शाहरुख खान के शानदार अभिनय ने दर्शकों के दिलों को छुआ।

Also Read: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरू किया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’
रंग दे बसंती

राकेश ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी ‘रंग दे बसंती‘ का एक एक किरदार आज भी लोगों को याद है। साल 2006 में आई इस फिल्म में आमिर खान, कुणाल कपूर, सोहा अली खान, सिद्धार्थ, आर माधवन, शरमन जोशी और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में हैं। ‘रंग दे बसंती’ उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। फिल्म युवाओं के अंदर की देशभक्ति की भावनाओं को दर्शाता है।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक‘ बनाई। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल सहित कई बड़े कलाकरों ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा मदर इण्डिया, पूरब और पश्चिम, तिरंगा, एलओसी कारगिल, चक दे इण्डिया, एयरलिफ्ट, राजी आदि बॉलीवुड में अब तक कई ऐसी फ़िल्में हैं, जो हमारे अंदर देशभक्ति की भावना को जगाती हैं।

Related posts

आत्मनिर्भर भारत अभियान में उत्तर प्रदेश निकला सबसे आगे: प्रधानमंत्री

Buland Dustak

देशव्यापी राम मंदिर निधि समर्पण अभियान हुआ प्रारंभ

Buland Dustak

भारतीय वायुसेना का ​मिग 21 बाइसन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Buland Dustak

रायपुर : आगामी शैक्षणिक सत्र में शुरू होंगे 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय

Buland Dustak

पश्चिमी ​हिन्द महासागर में चार देशों की नौसेना का अभ्‍यास​​ ​शुरू

Buland Dustak

आंध्र प्रदेश में सेनिटाइजर पीने से 13 लोगों की मौत

Buland Dustak