19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

State Karate Championship : पांच स्वर्ण के साथ लखनऊ रहा अव्वल

-राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर, अंडर-21 बालक व बालिका कराटे चैम्पियनशिप शुरू
-अथर्व, अल्तमश, इशिता, वेदांत, शगुन ने लखनऊ को दिलाए स्वर्ण पदक

लखनऊ: राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर व अंडर 21 बालक व बालिका वर्ग का Karate Championship मंगलवार को शुरू हो गया। पहले दिन मेजबान लखनऊ सर्वाधिक पांच स्वर्ण पदक के साथ अव्वल रहा। वहीं दूसरे स्थान पर तीन स्वर्ण के साथ मेरठ और वाराणसी रहा।

लखनऊ के अथर्व चौरसिया, अल्तमश, इशिता, वेदांत, शगुन पांडेय ने राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर, अंडर-21 बालक व बालिका Karate Championship के पहले दिन मेजबान लखनऊ के को स्वर्ण पदक दिलाया।

Karate Championship

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन कॉलेज, मोतीनगर लखनऊ के रामजस हाल में शुरू हुई। इस चैम्पियनशिप में मेजबान लखनऊ पांच स्वर्ण पदक के साथ सबसे आगे चल रहा है। वाराणसी तीन स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के 21 जिलों के 400 खिलाड़ी लखनऊ में शुरू हुई राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर, अंडर-21 बालक व बालिका Karate Championship में दांव पर लगे 88 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गण अग्रवाल शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व महामंत्री सुधीर हलवासिया के साथ अतिविशिष्ट अतिथि अमरनाथ मिश्रा (वरिष्ठ महामंत्री, लखनऊ व्यापार मंडल) ने किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के के अध्यक्ष टीपी हवेलिया ने की। उपस्थित अतिथिगण का आभार एसोसिएशन के सचिव जसपाल सिंह ने आभार जताया।

Also Read: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
इन्हें मिला पदक:-

इस प्रतियोगिता में बालक कुमिते (25 किग्रा से कम, 10 साल):-स्वर्णः अथर्व चौरसिया (लखनऊ), बालक कुमिते (30 किग्रा से कम, 10 साल):-स्वर्णः अलख यादव (वाराणसी), रजत: स्वर्णित बाजपेयी (लखनऊ), बालिका कुमिते (30 किग्रा से कम, 10 साल):-स्वर्णः कशिश पटेल, रजत: वान्या अनेजा (गौतमबुद्धनगर), बालक कुमिते (30 किग्रा से अधिक, 10 साल)`:-स्वर्णः मो.अल्तमश खान (लखनऊ), रजत: प्रज्जवल राय (मुरादाबाद),

बालिका कुमिते (30 किग्रा से अधिक, 10 साल):-स्वर्णः प्राची कुशवाहा (प्रयागराज), रजतः अन्वेषा सिंह (वाराणसी),बालक कुमिते (35 किग्रा, 11 साल):-स्वर्णः पंकज कुमार (मेरठ), रजतः तन्मय पटेल (लखनऊ), बालिका कुमिते (30 किग्रा से कम, 11 साल):-‘स्वर्णः अमिशी वर्मा (कानपुर), रजतः सोनम चौहान (आगरा) को पदक मिला।

वहीं बालिका कुमिते (35 किग्रा से अधिक, 11 साल):-स्वर्णः विदुशी पंवार (मेरठ), रजतः अनन्या (गाजियाबाद), बालिका कुमिते (35 किग्रा से कम, 12 साल):- स्वर्णः प्रज्ञा शर्मा, रजतः तनु (दोनों आगरा) बालिका कुमिते (40 किग्रा से कम, 12 साल):-स्वर्णः नेहा पांडेय (वाराणसी), रजत: अगम्या वर्मा (लखनऊ),

बालिका कुमिते (40 किग्रा से अधिक, 12 साल):-स्वर्णः इशिता (लखनऊ), रजतः खुशी (मेरठ) बालक कुमिते (35 किग्रा से अधिक, 11 साल):-स्वर्णः अमन गोस्वामी (मेरठ), रजतः शिवम शर्मा (मथुरा) पदक हासिल कीं। बालक कुमिते (35 किग्रा से कम, 12 साल):-स्वर्णः वेदांत सिंह, रजत:

अंश लोधी (दोनों लखनऊ), बालक कुमिते (40 किग्रा से कम, 12 साल):-स्वर्णः आयुष सिंह (बलिया), रजतः शिवांश यादव (प्रयागराज), बालक कुमिते (40 किग्रा से कम, 13 साल): -स्वर्णः अभिषेक (मथुरा), रजतः पंकज जायसवाल (आगरा), बालिका कुमिते (40 किग्रा से कम, 13 साल):-स्वर्णः साम्या कुशवाहा (प्रयागराज), रजतः अक्षिता (गौतमबुद्धनगर), बालिका कुमिते (45 किग्रा से कम, 13 साल):-स्वर्णः शगुन पांडेय (लखनऊ), रजत: अंजली शर्मा (वाराणसी), बालिका कुमिते (45 किग्रा से अधिक, 13 साल):-स्वर्णः भूमिका राजपत (आगरा), रजतः सृष्टि दुबे (बदायूं) को पदक मिला।

Related posts

उप्र : अब हर जिले में होगा एक ऐण्टी Power theft पुलिस थाना

Buland Dustak

Meerut Cantt: योगी सरकार में बदल गई मेरठ कैंट क्षेत्र की तस्वीर

Buland Dustak

यूपी में कोरोना संक्रमण में भारी गिरावट, 24 घंटे में 26,712 हुए स्वस्थ

Buland Dustak

CM योगी ने लॉन्च किया ‘मेरी सरकार’ पोर्टल, बोले-लोगों के जान सकेंगे सुझाव

Buland Dustak

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी योगी सरकार नहीं करेगी ‘लॉकडाउन’

Buland Dustak

उप्र : 20 से 31 मई तक सरकारी गल्ले की दुकानों से मिलेगा मुफ्त राशन

Buland Dustak