19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
राज्य

बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

बेंगलुरु: बासवराव सोनप्पा बोम्मई ने आज कर्नाटक के 30 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया। यहां ग्लासहाउस ऑडिटोरियम में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कर्नाटक मुख्यमंत्री

बोम्मई ने ईश्वर के नाम पर कन्नड़ भाषा में शपथ ली। नये मुख्यमंत्री ने अकेले ही शपथ ग्रहण किया, जबकि कल इस बात की चर्चा थी कि मंत्रिमंडल में उनके साथ तीन उप मुख्यमंत्री भी शामिल किए जाएंगे।

ज्ञातव्य है कि मंगलवार को हुई बैठक में बोम्मई को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। स्थानीय एक होटल में इस बैठक से पूर्व पार्टी कोर कमेटी की बैठक हुई। उसके बाद कुछ मिनटों में ही विधायक दल के नेता का निर्वाचन पूरा हो गया।

Also Read: CM योगी ने लॉन्च किया ‘मेरी सरकार’ पोर्टल, बोले-लोगों के जान सकेंगे सुझाव

बैठक में नये नेता के निर्वाचन की घोषणा की गई। नेता निर्वाचित होने के थोड़ी देर बाद ही मनोनीत मुख्यमंत्री ने राजभवन जाकर राज्यपाल थावर चंद गहलौत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

शपथ के पूर्व मनोनीत मुख्यमंत्री आज सुबह अपने आवास से निकलकर एक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। उसके बाद वे कामारा क्रुप राजकीय अतिथि भवन पहुंचे, जहां भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं अन्य नेता ठहरे हुए थे। उन्होंने राज्य पार्टी के प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जी किशनरेड्डी और डीके अरुण से मुलाकात की।

बोम्मई ने फिर मुख्यमंत्री के सरकारी निवास कावेरी पहुंचकर कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से उकी शुभकामनाएं हासिल की। शपथ ग्रहण समारोह में येदियुरप्पा और अन्य कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Related posts

वल्लभनगर में 71.45% हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 4% कम निकले मतदाता

Buland Dustak

झारखंड में कोयला उत्पादन की कमी से गहरा सकता है बिजली संकट

Buland Dustak

विश्व गौरैया दिवस: गौरैया बचाने के लिये हजारों बच्चों ने बनाए घोंसले

Buland Dustak

Darjeeling Himalayan Railway में आयोजित होगा ‘घूम उत्सव’

Buland Dustak

चैत्र नवरात्रि 2021: पूजन सामग्री खरीदने के बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Buland Dustak

हरियाणा में चार लाख मुर्गियों की संदिग्ध मौत, पोल्ट्री फार्म की जांच शुरू

Buland Dustak