19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने लॉन्च किया ‘मेरी सरकार’ पोर्टल, बोले-लोगों के जान सकेंगे सुझाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से सरकार तथा नागरिकों के बीच संवाद के लिए नए पोर्टल मेरी सरकार (up.mygov.in) पोर्टल को लॉन्च किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीक के माध्यम से लोकतंत्र की जिन भावनाओं को साकार करने के लिए ‘My Gov’ पोर्टल का शुभारंभ किया था, उसी का अनुसरण करते हुए यूपी सरकार ने प्रदेश की जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए ‘MyGov UP’ मेरी सरकार पोर्टल को लॉन्च किया है।

मेरी सरकार पोर्टल

उन्होंने बताया कि MyGov पोर्टल से 01 करोड़ 85 लाख से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। मैं इस पोर्टल से जुड़ी हुई पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उनका अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने भारत सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने एवं उनसे संवाद बनाने के लिए इस पोर्टल का बेहतरीन उपयोग किया।

गौरतलब है कि 26 जुलाई, 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘MyGov’ पोर्टल का लोकार्पण किया था। यूपी सरकार के इस कार्यक्रम में भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Also Read: मथुरा से अब सब्जी, फल और मसालों का अमेरिका में होगा निर्यात

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘MyGov UP’ पोर्टल के माध्यम से हमें लोगों के सुझाव जानने, सहयोग लेने व इनोवेशन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और हम शासन की योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक पहुंचाकर ही अन्त्योदय का संकल्प पूरा होगा।

पोर्टल बेहतर सेवाओं के लिए जाना जाएगा

योगी ने कहा कि इस पोर्टल के जरिए हम लोगों के सुझाव जान पाएंगे और इससे सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह पोर्टल बेहतर सेवाओं के लिए जाना जाएगा। इससे पहले भी योगी जनता से सीधे जुड़ने के लिए जनता दरबार लगाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में लोग मानते थे कि उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं है, यहां कुछ नहीं हो सकता है। प्रदेश में राजस्व की आवक भी बहुत कम थी, लेकिन तकनीक का उपयोग करते हुए हम लोगों ने जो कार्य किए, उससे आज राज्य आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को लेकर यह धारणा थी कि ‘यहां कुछ नहीं हो सकता है’ उससे आगे निकलकर उत्तर प्रदेश आज आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। मुझे प्रसन्नता है कि भारत सरकार के सहयोग से आज ‘MyGov UP’ के इस पोर्टल का शुभारंभ हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल का उद्देश्य राज्य सरकार के साथ आम नागरिक के जुड़ाव को और बढ़ाना है। यह शासन की योजनाओं को प्रसारित करने और उन पर आम नागरिकों की राय जानने के लिए एक प्रमुख मंच होगा। ‘MyGov मेरी सरकार’ पोर्टल राज्य के लोगों को उनके विचारों, सुझावों और प्रतिक्रिया को संप्रेषित करने में मदद करेगा। ‘MyGov मेरी सरकार’ पोर्टल जन भागीदारी व सुशासन हेतु एक अभिनव मंच बनेगा।

Related posts

लखनऊ समेत सात जिलों की ओपीडी बंद, MBBS छात्रों की लगेगी ड्यूटी

Buland Dustak

विश्व मृदा दिवस : मिट्टी की लवणता रोके, उत्पादकता को बढ़ावे

Buland Dustak

हाथरस कांड में नया मोड़, पूर्व विधायक ने परिजनों पर लगाया आरोप

Buland Dustak

State Karate Championship : पांच स्वर्ण के साथ लखनऊ रहा अव्वल

Buland Dustak

विश्व दिव्यांग दिवस पर पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

Buland Dustak

महात्मा गांधी जयंती: गांव में चरखा चलाने और सूत कातने की परम्परा आज भी जीवित

Buland Dustak