19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

यूरो 2020 : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जीता गोल्डन बूट अवार्ड

लंदन : पुर्तगाल के फॉरवर्ड खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरो 2020 में भले ही चार मैच खेले हों, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल कर गोल्डन बूट का पुरस्कार जीता।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने

रोनाल्डो ने यूरो कप में चार मैच में पांच गोल किए। चेक गणराज्य के स्ट्राकर पैट्रिक स्किक के भी टूर्नामेंट में इतने ही गोल थे, लेकिन रोनाल्डो ने एक गोल में सहायक की भी भूमिका निभाई थी, जिसके आधार पर उन्होंने गोल्डन बूट जीता। टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने के मामले में तीसरे स्थान पर फ्रांस के करीम बेंजेमा हैं, जिनके नाम चार गोल हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरो 2020 में हंगरी के खिलाफ 3-0 की जीत में दो गोल के साथ अपना खाता खोला। उन्होंने दूसरे मैच में जर्मनी के खिलाफ एक गोल किया। यह मैच पुर्तगाल 4-2 से हार गया था। रोनाल्डो ने अपने अगले मुकाबले में फ्रांस के साथ 2-2 से ड्रॉ में पेनल्टी स्पॉट से दो गोल दागे।

Also Read: टोक्यो ओलंपिक से 15 दिन पहले खेल मंत्री बने अनुराग ठाकुर

यूईएफए के अनुसार, फ्रांस के खिलाफ किये गए दो गोलों की बदौलत रोनाल्डो के अपने देश के लिए खेलते हुए 109 गोल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के पूर्व फारवर्ड अली डेई के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

बता दें कि इटली ने रविवार की रात को खेले गये फाइनल में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप – यूरो 2020 का खिताब जीता।

दोनों टीमें नियमित और अतिरिक्त समय तक 1-1 से बराबरी पर थी। यह दूसरा अवसर है जबकि इटली यूरो चैंपियन बना। जियानलुगी डोनारुम्मा ने अपनी बायीं तरफ डाइव लगाकर बुकायो साका का शॉट रोका और इस तरह से इंग्लैंड को अपने पसंदीदा वेम्बले स्टेडियम में लगातार तीसरी बार पेनल्टी शूटआउट में नाकामी हाथ लगी।

Related posts

मप्र के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2019 की घोषणा

Buland Dustak

आज ही के दिन हुआ था महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म

Buland Dustak

प्रीति जिंटा ने बीसीसीआई से की नए नियम बनाने की मांग

Buland Dustak

मुर्तजा ने जीती कोरोना से जंग, पत्नी सुमोना हक संक्रमित

Buland Dustak

भोपाल में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक 2020: मुक्केबाजी में लवलीना पदक से एक कदम दूर

Buland Dustak