19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

अमेरिका में उड़ने वाली कार को मिली मंजूरी, घर में हो जाएगी पार्किंग

वॉशिंगटन, 17 फरवरी

अमेरिका में उड़ने वाली कार बन चुकी है और उसे मंजूरी भी मिल गई है। ये कार न सिर्फ 160 की स्पीड से उड़ेगी, बल्कि जमीन से ऊपर 10 हजार फिट तक की ऊंचाई पर भी जा सकेगी। जब आपकी यात्रा पूरा जाए तो आप इसे कार की तरह गराज में पार्क कर सकते हैँ।

अमेरिकी में मिली मंजूरी

अमेरिका की संघीय उड्डयन प्राधिकरण ने इस कार के लिए मंजूरी दे दी है। ये कार टेराफुगिया ट्रांजिशन कंपनी (Terrafugia Transition) ने बनाई है, जिसे ‘रोडेबल एयरक्राफ्ट’ कैटिगिरी में स्पेशल लाइट-स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट के तौर पर मंजूरी मिली है। इसका मतलब है कि ये कार हवाई जहाज के तौर पर भी मान्य हो गई है। हालांकि अभी इसे सड़क पर चलने की मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन ये मंजूरी भी जल्द मिल जाएगी।

उड़ने वाली कार

27 फुट चौड़ा पंखा

इस कार में 27 फुट चौड़ा पंखा लगा है, जो पोर्टेबल है। इस उड़ने वाली कार में 2 लोग ही बैठ सकते हैं और इसे अगले साल लांच किया जा सकता है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक अभी इस कार को सिर्फ उड़ने की अनुमति मिली है। इसे पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खरीद भी सकते हैं। लेकिन माना ये जा रहा है कि साल 2023 तक इस कार को सड़क पर भी चलने की अनुमति जाएगी।

लाइसेंस जरूरी

टेराफुगिया ट्रांजिशन कंपनी ने कहा कि अभी इस कार को चलाने के लिए पायलट लाइसेंस जरूरी है। टेराफुगिया एक चीनी कंपनी है, लेकिन इसका सारा काम अमेरिका में है। कंपनी के अधिकारी केविन ने कहा कि हमारी टीम ने बहुत मेहनत करने के बाद ये उड़ने वाली कार बनाई है। जिसकी 80 दिनों की फ्लाइट टेस्टिंग भी हो चुकी है।

इस कंपनी ने एफएए ऑडिट के लिए 150 तकनीकी पेपर भी भरे हैं, तब जाकर इसे मंजूरी मिली है। इस कार का वजन 590 किलोग्राम है और ये सिर्फ 1 मिनट के अंदर उड़ान भरने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें: सरकार ने शिक्षा प्रौद्योगिकी का नया संस्करण नीट-2.0 किया लॉन्च

Related posts

भारतवंशी Anita Anand बनीं कनाडा की रक्षा मंत्री

Buland Dustak

अमेरिकी नागरिकता पाने की राह हुई आसान, बाइडन प्रशासन ने ट्रंप की नीति को पलटा

Buland Dustak

चाबहार बंदरगाह का मई में शुरू हो सकता है संचालन

Buland Dustak

चीन में बाढ़ कहर, कमजोर तूफान को बना दिया ‘आसमानी आफत’

Buland Dustak

1.9 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज का जो बाइडन ने किया ऐलान

Buland Dustak

हैती में इमरजेंसी घोषित, राष्ट्रपति की हत्या में शामिल चार संदिग्ध ढेर

Buland Dustak