उत्तर प्रदेश

यूपी: अब तक 376.24 लाख किसानों को मिले Soil Health Card

- प्रदेश के चयनित 16,584 ग्रामों में प्रदर्शन एवं किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित

लखनऊ: कृषि विभाग ने अब तक 373.69 लाख किसानों को Soil Health Card का वितरण किया है। योजनांतर्गत 821 मॉडल ग्रामों में 2.55 लाख जोत आधारित मृदा नमूने एकत्रित कर शत प्रतिशत मृदा नमूनों का विश्लेषण कराकर 2.55 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया।

वर्ष 2021-22 में कुल 4115 ग्रामों में जोत के आधार पर 19.43 लाख मृदा नमूने एकत्र कर विश्लेषणोपरांत किसानों को निःशुल्क Soil Health Card उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है।

Soil Health Card

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चक्र में 169.91 लाख स्वाॅयल हेल्थ कार्ड वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 170.15 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित कर के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है।

Also Read: पायलट प्रोजेक्ट: किसानों का डेटाबेस तैयार कर सीधे पहुंचाएगी लाभ

वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 (द्वितीय चक्र) में 2.33 करोड़ Soil Health Cards वितरण लक्ष्य के सापेक्ष माह 203.54 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कराया जा चुका है।

भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड के चयनित मॉडल ग्राम में जोत के आधार पर मृदा नमूना एकत्र कर विश्लेषणोपरान्त Soil Health Card उपलब्ध कराये जाने का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रदेश के चयनित 16584 ग्रामों में 16584 प्रदर्शन एवं 16584 किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जानकारी प्राप्त होने तक 15,810 ग्रामों में प्रदर्शन एवं 5775 ग्रामों में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया

Buland Dustak

राजधानी-सिलहटा बांध कटा, चौरीचौरा क्षेत्र के दर्जन भर गांव डूबे

Buland Dustak

झांसी स्मार्ट सिटी परियोजना के 04 प्रमुख प्रोजेक्टों का हुआ स्थलीय निरीक्षण

Buland Dustak

टीचर भर्ती की परीक्षा में 50% से कम अंक वालों को भी करे शामिल : हाईकोर्ट

Buland Dustak

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी योगी सरकार नहीं करेगी ‘लॉकडाउन’

Buland Dustak

State Karate Championship : पांच स्वर्ण के साथ लखनऊ रहा अव्वल

Buland Dustak