बिहार

बिहार के अधिकांश जिलों में 19 जून तक भारी बारिश की संभावना

पटना: पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने बिहार के अधिकांश जिलों जिलों में 19 जून तक मूसलाधार भारी बारिश तो कहीं मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जाारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम केंद्र से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में 16 जून यानी बुधवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार भारी बारिश

वहीं, मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हुई। दक्षिण-पूर्व, उत्तर-मध्य, उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 15 जून तक सामान्य से 92 प्रतिशत अधिक 111 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

मंगलवार दोपहर तक सबसे अधिक बारिश पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया और रामनगर में दर्ज की गई है। इन दोनों जगहों पर 280-280 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा, दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय व लखीसराय सहित कई जिलों में अधिकतर स्थानों पर बुधवार को मेघ गर्जना के साथ बारिश होगी।

Also Read: नहीं थम रहा ताउते तूफान का कहर, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

साथ ही, आकाशीय बिजली गिर सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट यानी सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं, गुरुवार से शनिवार तक एक-दो स्थानों पर बारिश होगी। उधर, राजधानी पटना में मंगलवार को दिनभर रुक-रुक बारिश होती रही जिसकी वजह से जन-जीवन प्रभावित हुआ। खासकर निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं, कई इलाकों में मुख्य सड़कों पर भी जलभराव हो गया है।

बिहार के किन स्थानों पर हुई सबसे अधिक बारिश

  • रामनगर 280 मिमी
  • चनपटिया : 280 मिमी
  • बगहा : 210 मिमी
  • गौनाहा : 160 मिमी
  • केसरिया : 130 मिमी

Related posts

ई-मंज़िल सेवा पहली बार भारत में पटना जंक्शन से प्रारम्भ

Buland Dustak

अर्जुन अवॉर्ड विजेता Gopal Saini ने बिहार के युवाओं को दी प्रेरणा

Buland Dustak

बिहार में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, शहरों में पहुंचा बाढ़ का पानी

Buland Dustak

बोधगया ब्लास्ट में जाहिदुल इस्लाम को दस साल की सजा

Buland Dustak

बिहार से AK-47 का है पुराना रिश्ता, सबसे पहले आया था अशोक सम्राट के पास

Buland Dustak

बिहार चुनाव : तीन चरणों में होगा मतदान, 10 नवम्बर को आएंगे नतीजे

Buland Dustak