19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

रूस में सिंगल डोज वैक्सीन Sputnik Light की एक डोज 80% तक असरदार

मॉस्को: विश्व में कोविड-19 महामारी के बीच कुछ खबरें राहत देने वाली है, इनमें सिंगल डोज की Sputnik Light वैक्सीन को रूस सरकार से मंजूरी मिलना है। यह वैक्सीन 79.4%  असरदार है। इससे पहले जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने सिंगल डोज कोविड वैक्सीन बनाई है और उसके ट्रालय जारी हैं।

जानकारी के अनुसार रूस ने कोविड-19 सिंगल डोज वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल कर ली है। यह उसी Sputnik फैमिली की नई वैक्सीन है, जिसका अभी यूरोप और अमेरिका को छोड़कर दुनिया के 60 देशों में इस्तेमाल हो रहा है। वहीं भारत भी Sputnik V को आपात परिस्थितयों के लिए मंजूरी दे चुका है और 1 मई को इसकी पहली खेप भारत आ चुकी है।  

Sputnik Light Vaccine

मॉस्को के गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा Sputnik Light को तैयार किया गया है। इसे रशियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड (RDIF) ने वित्तीय सहायता प्रदान की है। आरडीआईएफ के सीईओ किरिल दिमित्रिएव ने गुरुवार को बताया कि दुनियाभर में इसकी कीमत 10 डॉलर (करीब 730 रुपए) से कम रहेगी। ज्ञात रहे कि Sputnik-V के निर्माण में आरडीआईएफ ने वित्तीय सहायता प्रदान की थी।

Sputnik Light वैक्सीन को 3 फेज के ट्रायल में 7000 लोगों को शामिल किया गया। यह रूस, यूएई और घाना में हुआ था। नतीजों में पाया गया कि यह वैक्सीन वायरस के सभी नए स्ट्रेन पर असरदार है और यह डबल डोज वैक्सीन से अधिक असरदार है।

Sputnik Light वैक्सीन के फायदे

यह 79.4 फीसदी असरदार है। वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोगों में 10 दिन बाद ही एंटीबॉडीज 40 गुना तक बढ़ जाती है। वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोगों में कोरोना वायरस के S-प्रोटीन के खिलाफ इम्यून रिस्पॉन्स डेवलप हुआ। इस वैक्सीन के सिंगल डोज होने की वजह से बड़ी आबादी वाले देशों में वैक्सीनेशन रेट बढ़ाया जा सकेगा। जिन लोगों को पहले कोरोना संक्रमण हो चुका है, ये वैक्सीन उन पर भी असरदार है।

Also Read: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 पर दिये 4 अहम सुझाव

Related posts

पेट्रोल-डीजल में लगातार बढ़ती कीमतों के चलते बढ़ी ईंधन की तस्करी

Buland Dustak

हैती में इमरजेंसी घोषित, राष्ट्रपति की हत्या में शामिल चार संदिग्ध ढेर

Buland Dustak

अमेरिकी संसद में ट्रम्प समर्थकों का अभूतपूर्व हंगामा, झड़प में 4 की मौत

Buland Dustak

जापान की संसद ने Fumio Kishida को चुना नया प्रधानमंत्री

Buland Dustak

नाफ्ताली बेनेट बने इजरायल के प्रधानमंत्री, बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई

Buland Dustak

​​फाइटर जेट राफेल के मालिक ओलिवियर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत

Buland Dustak