19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

आईआईटी का अनुसंधान एवं विकास मेला नवंबर में होगा आयोजित

नई दिल्ली: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को घोषणा की कि सभी 23 आईआईटी का अनुसंधान एवं विकास मेला इसी साल नवंबर के दूसरे पखवाड़े में आयोजित होगा। भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पहल के तत्वावधान में इसे आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह मेला आईआईटी की क्षमताओं एवं उच्च प्रौद्योगिकी संबंधी तत्परता के स्तर को लेकर भारतीय उद्योग में बेहतर समझ और जागरुकता का निर्माण करेगा।

आईआईटी का

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के अनुसंधान एवं विकास मेले के आयोजन के लिए गठित संचालन समिति के साथ एक वर्चुअल बैठक की आज अध्यक्षता की। बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार और शिक्षा राज्य मंत्री रंजन कुमार सिंह, उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

प्रधान ने कहा कि अनुसंधान एवं विकास मेला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में परिकल्पित क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार करेगा।

आईआईटी की पहल से जीवन सुविधाजनक बनाने में मिलेगी मदद

भारतीय और वैश्विक बाजारों के लिए नवाचारों के विकास पर भारतीय उद्योगों के साथ 23 आईआईटी की सहयोगात्मक पहल से जीवन सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगा और पूर्व छात्रों व उद्योगों द्वारा उभरती प्रौद्योगिकियों में भविष्य के अनुसंधान में निवेश में वृद्धि होगी।

मंत्री ने ऊर्जा प्रणालियों, संचार उपकरणों, अपशिष्ट प्रबंधन, संरचनात्मक और वास्तुकला में पारंपरिक ज्ञान के एकीकरण, स्थानिक अनुसंधान आदि पर विषयगत सत्रों के लिए लक्ष्य क्षेत्रों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।

Also Read: ई-श्रम पोर्टल हुआ लॉन्च, रजिस्ट्रेशन के लिए 404 करोड़ रुपये का बजट

लक्ष्य क्षेत्रों में दस विषयों की पहचान की गई है और इन विषयों पर 23 आईआईटी द्वारा पेश की जाने वाली 72 परियोजनाओं को समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उचित जांच के बाद, इन परियोजनाओं को दो दिन के महा-आयोजन में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

कार्यक्रम के दर्शकों में भारतीय उद्योग और वैश्विक संस्थानों के भागीदार, विभिन्न सीएफटीआई के शिक्षक, डीआरडीओ, इसरो, सीएसआईआर और आईसीएआर के वैज्ञानिक, छात्र एवं युवा और अनुसंधान विद्वान शामिल होंगे।

Related posts

उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित

Buland Dustak

नई शिक्षा नीति बच्चों को आर्टिफिशियल से इफेक्टिव इंटेलिजेंस की ओर ले जाएगी

Buland Dustak

आईआईआईटी संशोधन विधेयक राज्यसभा से पारित

Buland Dustak

विद्यार्थियों के लिए अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों महत्वपूर्ण: शिवराज सिंह

Buland Dustak

“परीक्षा पे चर्चा”-2021 में अभिभावक भी कर सकेंगे प्रधानमंत्री से संवाद

Buland Dustak

आईआईटी की हर पांच में से एक सीट पर दिखेंगी बेटियां

Buland Dustak