19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

जायडस बायोटेक पहुंचे मोदी, कोरोना वैक्सीन का करेंगे निरीक्षण

-जायडस बायोटेक पार्क में वैज्ञानिकों के साथ टीका मिशन पर करेंगे चर्चा

एक ओर अहमदाबाद में जहां भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ का परीक्षण शुरू हो गया है वहीं दूसरी ओर जायडस फार्मा की कोरोना वैक्सीन ‘ज़ायकोवी-डी’ वैक्सीन का अंतिम चरण परीक्षण भी चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डे से जायडस बायोटेक पहुँचे हैं जहां वे कंपनी द्वारा विकसित एक ट्रायल वैक्सीन का निरीक्षण कर करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी यहां करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। इसके बाद वे पुणे के लिए रवाना होंगे जहां वे सीरम इंस्टीट्यूट जाएंगे और बाद में हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।

जायडस बायोटेक

अहमदाबाद में जायडस बायोटेक कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करेगी जिसके लिए परीक्षण की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां परीक्षण टीका का निरीक्षण करेंगे और टीका वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

अहमदाबाद में जायडस बायोटेक ‘ज़ायकोवी-डी’ वैक्सीन पर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं इस वैक्सीन की तैयारियों को देखने के लिए अहमदाबाद आए हैं। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच टीके की तैयारी चल रही है। इस संयंत्र में भी कोरोना वैक्सीन की एक इकाई तैयार की जा रही है।

टीका परीक्षण के सभी चरणों के पूरा होने के बाद कोरोना वैक्सीन का निर्माण युद्धस्तर पर किया जाएगा। वर्तमान में सोला सिविल में वैक्सीन का परीक्षण चल रहा है जिसमें ट्रायल के लिए स्वयंसेवक आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के अहमदाबाद दौरा के समय शहर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। चांगोदर हेलीपैड से जायडस बायोटेक पार्क तक की सभी सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया  है। इसमें 500 से अधिक पुलिस कर्मी मौजूद लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- 2 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना को दी मात, आंकड़ा 65 लाख के पार

Related posts

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रयास तेज करने की जरूरत

Buland Dustak

भारत बंद 8 दिसम्बर में देश के व्यापार और ट्रांसपोर्ट में शामिल नहीः कैट

Buland Dustak

DRDO ने बनाई कोविड की दवा, ड्रग्स कंट्रोलर से मिली मंजूरी

Buland Dustak

भारतीय वायुसेना का ​मिग 21 बाइसन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Buland Dustak

हिजाब विवाद के बीच प्रधानमंत्री ने कहा मुस्लिम महिलाओं को बरगलाया जा रहा

Buland Dustak

‘उमर गौतम’- धर्मांन्तरण के लिए कई देशों में कर चुका है सफर

Buland Dustak