19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

फुटबॉलर रोनाल्डो के शब्दों से कोका कोला को 30 हजार करोड़ का घाटा

लिस्बन: अभी तक आपने देखा होगा कि एलन मस्क के किसी एक ट्वीट से बिटकॉइन के दाम बढ़ गए या किसी कंपनी के शेयर बढ़ गए। ऐसा ही अब कुछ सॉफ्ट ड्रिंक दिग्गज कंपनी कोका-कोला के साथ हुआ है और ये फुटबॉलर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए दो शब्दों के संदेश के कारण हुआ। रोनाल्डो ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा किया कि कोका कोला कंपनी के शेयर करीब 30 हज़ार करोड़ रुपये तक गिर गए और कंपनी को बहुत ही बड़ा झटका लगा।

कोका कोला शेयर

दरअसल इस वक्त फुटबॉल का सीजऩ चल रहा है और यूरो कप खेला जा रहा है। इसी बीच पुर्तगॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जैसा कि हर मैच से पहले और बाद में किया जाता है। रोनाल्डो जब प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली टेबल पर आए और वहां पर माइक के पास दो कोका कोला की बोतल और एक पानी की बोतल रखी थी। रोनाल्डो ने अपनी सीट पर बैठते ही कोका कोला की दोनों बोतलों को अपनी सीट से साइड कर दिया।

कोका कोला के शेयर का रेट 56.10 डॉलर से गिर कर 55.22 डॉलर तक पहुंच गया

बस, 25 सेकंड के इस पूरे वाक्ये का असर था कि कोका कोला के शेयर धड़ाधड़ गिरने लगे और करीब 4 बिलियन डॉलर तक गिर गए।
यूरोप में दोपहर 3 बजे मार्केट खुली थी उस वक्त कोका कोला के शेयर का रेट 56.10 डॉलर था। आधे घंटे के बाद रोनाल्डो की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और उसके कुछ देर बाद ही कोका कोला के शेयर गिरने लगे और ये 55.22 डॉलर तक पहुंच गए। तब से लगातार कोका कोला के शेयर में उतार-चढ़ाव जारी है।

Also Read: ओलम्पिक में भी चीन का बहिष्कार, भारत ने भी चीनी प्रायोजक को हटाया

Coca-Cola यूरो कप का ऑफिशियल स्पॉन्सर है, ऐसे में बतौर स्पॉन्सर उसकी ड्रिंक आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल की जाती है। इस विवाद के बाद कोका कोला ने बयान दिया कि खिलाडिय़ों को प्रेस कॉन्फ्रेंस या मैच के दौरान हर तरह की ड्रिंक दी जाती है, अब ये उनपर निर्भर करता है कि वो क्या लेना पसंद करते हैं, ये हर किसी की च्वाइस है।

खैर, हर किसी को पता है कि रोनाल्डो की गिनती दुनिया में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में से होती है। सोशल मीडिया हो या फुटबॉल फैन्स उनकी चाहने वाले हर कहीं हैं, ऐसे में रोनाल्डो द्वारा दिया गया एक हल्का सा संदेश ही कोका कोला के लिए काफी महंगा पड़ गया। रोनाल्डो हमेशा से ही फिटनेस को लेकर संदेश देते आए हैं।

Related posts

इथेनॉल के स्वतंत्र ईंधन के रूप में इस्तेमाल को मिली मंजूरी

Buland Dustak

म्युचुअल फंड में निवेश करना महंगा हुआ

Buland Dustak

WhatsApp की नई Privacy Policy को दिल्ली हाईकोर्ट में मिली चुनौती

Buland Dustak

बीमा क्षेत्र में 74% एफडीआई विधेयक लोकसभा से पास

Buland Dustak

गोल्डमैन सैक्स ने भी सुधारा भारत के जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

Buland Dustak

ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ 20 नवम्‍बर से देशव्‍यापी आंदोलन: कैट

Buland Dustak