19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

सोना चांदी की कीमत में गिरावट, 2 दिन में 1000 रुपये गिरा सोना

सोना चांदी की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन भी गिरावट का रुझान बना रहा। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 48,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा। वहीं सिल्वर फ्यूचर 0.01 फीसदी की कमजोरी के साथ 70,722 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गया। इसके पहले पिछले सत्र में सोने की कीमत में 2 फीसदी की गिरावट आई थी और सोना के भाव प्रति 10 ग्राम 950 रुपये टूट गए थे। वहीं चांदी की कीमत में भी 2.5 फीसदी की गिरावट आई थी और प्रति किलो इसका भाव भी 1,800 रुपये तक गिर गया था।

जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में आई नरमी ने भारतीय बाजार पर भी काफी असर डाला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में आई नरमी की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने में गिरावट का रुख नजर आने लगा है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 2 हफ्ते के निचले स्तर पर चल रही है।

सोना चांदी की कीमत

सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार सोने की कीमत पर डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बांड में गिरावट का भी असर पड़ा है। इसकी वजह से पिछले दो कारोबारी सत्र में सोना 2 फीसदी की गिरावट दर्ज करा चुका है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1862.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी की कीमत गिरने से भारतीय बाजार में हो रहा असर

बताया जा रहा है कि कल जारी हुए यूएस एंप्लॉयमेंट फिगर के मुताबिक पिछले हफ्ते अमेरिका में बेरोजगारी दर में कमी आई है। इसकी वजह से बॉन्ड यील्ड में बढ़त की स्थिति बनी है। साथ ही डॉलर में भी मजबूती आई है। लेकिन इन सभी वजहों से सोने की कीमत पर प्रतिकूल असर पड़ा है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में इकोनॉमिक रिजल्ट उम्मीद से बेहतर हो सकते हैं।

Also Read: भारत को जल्द मिलेंगी 8 नई Flying Training Academy

इसकी वजह से फेडरल रिजर्व के दरों में बढ़ोतरी न करने के फैसले पर भी असर पड़ सकता है। इसके साथ ही अमेरिका में सर्विस सेक्टर में भी सुधार होता हुआ नजर आने लगा है। लेकिन इन सभी की वजह से गोल्ड ट्रेडिंग पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। सोने की कीमत में गिरावट का रुख नजर आने लगा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट का बड़ा असर भारतीय बाजार में सोना चांदी की कीमत पर भी पड़ा है। यही कारण है कि पिछले तीन कारोबारी सत्र से सोना चांदी लगातार फिसलते जा रहे हैं। सिर्फ दो दिन में ही सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम लगभग एक हजार रुपये तक की कमी आ चुकी है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह सोने की कीमत में एक बार फिर तेजी का दौर शुरू हो सकता है।

Related posts

अडानी और अंबानी के लिए स्वर्णकाल साबित हुआ कोरोना काल, संपत्ति हुई दोगुनी

Buland Dustak

गोल्डमैन सैक्स ने भी सुधारा भारत के जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

Buland Dustak

Green Energy पर रिलायंस 3 साल में 75 हजार करोड़ का निवेश करेगी

Buland Dustak

आयकर विभाग ने ITR file करने की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ाई

Buland Dustak

डीजल के दाम 81 के पार, जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

Buland Dustak