19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

Ignou assignment व ऑनलाइन प्रोजेक्ट सबमिशन 15 तक करें जमा

कानपुर: कोविड काल के दौरान उपजी सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक साथ ही राजनीतिक प्रभावों को लेकर मंगलवार को इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ब्रह्मानंद कॉलेज कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में कोविड-19 से इन दिनों हुई समस्याओं व मनोवैज्ञानिक और राजनीतिक चुनौतियों पर एक विशेष कार्यशाला का ऑनलाइन आयोजन किया गया। ये जानकारी डॉ. वी के कटियार समन्वयक इग्नू अध्यन केंद्र ने दी है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इग्नू के सामाजिक कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जी. महेश ने बताया कि ऑनलाइन कार्यशाला में इस दौरान स्नातक परास्नातक छात्र-छात्राएं व प्रदेश के संबंधित विभिन्न अध्ययन केंद्रों के संयोजक व संबंधित काउंसलर समेत एनजीओ में कार्य कर रहे स्वयंसेवकों ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता भी की।

Ignou assignment
Read More : केंद्र की बैठक में बड़ा फैसला, CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द

अध्ययन सामग्री ई ज्ञानकोष पर मुफ्त में है उपलब्ध

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशिका डॉक्टर मनोरमा सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि इग्नू इस वैश्विक महामारी से शिक्षा जगत में जो चुनौतियां उपज रही है, उनका इग्नू बखूबी मुकाबला कर रहा है। इग्नू के अध्ययन सामग्री ई ज्ञानकोष पर मुफ्त में उपलब्ध भी है जिन्हें छात्र-छात्राएं इसका प्रयोग अध्यन के लिए कर सकते हैं।

Ignouऑनलाइन काउंसलिंग के साथ-साथ ऑनलाइन मोड पर भी उपलब्ध है। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने इंटरएक्टिव सेशन में अपनी समस्याओं का समाधान भी विशेषज्ञों से प्राप्त किया है।

मास्टर ऑफ सोशल वर्क के फील्ड सुपरवाइजर राहुल प्रताप ने विद्यार्थियों को व्यवहारिक जानकारियां देते हुए बताया कि कोविड से लड़ने के लिए कितने स्वयंसेवी संगठन अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। जिनसे कोविड-19 का समाज के विभिन्न वर्गों पर सामाजिक, आर्थिक मनोवैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव का अध्ययन किया जा सकता है। 

कानपुर के Ignouअध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ वीके कटियार ने इस दौरान बताया कि Ignou assignment सबमिशन और ऑनलाइन प्रोजेक्ट सबमिशन की अंतिम तिथि 15 जून है। इसके साथ जो छात्र-छात्राएं ऑनलाइन मोड में अपना Ignou assignment सबमिट करना चाहते हैं वह लॉकडाउन हटने के बाद असाइनमेंट सबमिट कर सकते हैं।

Related posts

IIT दिल्‍ली के शोधकर्ताओं ने विकसित की ई-कचरा प्रबंधन की नई तकनीक

Buland Dustak

IGNOU Admissions 2021: दाखिला शुरू, 15 जुलाई अंतिम तिथि

Buland Dustak

सरकार ने शिक्षा प्रौद्योगिकी का नया संस्करण नीट-2.0 किया लॉन्च

Buland Dustak

NCTE का निर्देश शिक्षक भर्ती में बाध्यकारी, महानिदेशक के सर्कुलर पर रोक

Buland Dustak

उप्र के शिक्षा मित्रों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील

Buland Dustak

IGNOU ने AICTE से मान्यता प्राप्त MBA Program किया लॉन्च

Buland Dustak