19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
हेल्थ

जामुन-मेथी के बीजों से बना ‘लड्डू’ बढ़ाता है प्रतिरोधक क्षमता

-जामुन के बीजों में पाया जाता है जंबोलिन और जंबोसिन पदार्थ

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरुरी है। ऐसे में उन खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन जरुरी है जिससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। इसके लिए जामुन मेथी के बीज अहम योगदान दे सकते हैं और स्वाद के अनुसार सेवन करने के लिए इन बीजों से लड्डू एवं मोमोज तैयार करें। यह बातें शुक्रवार को सीएसए की एसोसिएट प्रोफेसर डा. विनीता सिंह ने कही।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कुलपति डा. डी.आर.सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य विज्ञान एवं पोषण विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विनीता सिंह ने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जानकारी दी। बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना है। ऐसे में जरुरी है कि हम अपने खानपान तथा जीवन शैली का उचित ध्यान रखकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं।

जामुन मेथी के बीज

आटे के साथ बना जामुन मेथी के बीजों का मिश्रण

डॉ सिंह ने बताया कि जामुन एवं मेथी के बीजों का पाउडर बनाकर स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन बना सकते हैं। विभाग में जामुन बीजों का चूर्ण और मेथी के बीजों के पोषक तत्व की गुणवत्ता का निर्धारण एवं पोषकीय गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया है। उन्होंने व्यंजनों के बनाने की विधि के बारे में विस्तार से बताया कि मूल्य संवर्धित लड्डू बनाने के लिए विभिन्न अनुपातों में गेहूं का आटा, जामुन के बीजों का पाउडर तथा मेथी बीज का मिश्रण तैयार किया गया।

जिसमें 60:36:4, 60:32:8, 60:28:12, एवं  60:24:16 के अनुपात का मिश्रण तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रयोगों द्वारा पाया गया कि 60:24:16 के अनुपात से बने लड्डू पौष्टिकता की दृष्टि से उत्तम पाए गए। उन्होंने बताया कि इस अनुपात से बने लड्डू में प्रोटीन का औसत स्कोर 6.86, वसा 11.80, क्रूड फाइबर 1.31 तथा एस 1.27 ग्राम पाया गया। उन्होंने कहा जबकि इसी अनुपात के मिश्रण से बने मोमोज प्रोटीन का औसत स्कोर 11.28, कार्बोहाइड्रेट 75.67, वसा 1.94, क्रूड फाइबर 0.80 एवं ऐश 1.17 ग्राम पाया गया।

Also Read: रोग प्रतिरोधक क्षमता रखना है मजबूत तो खाने पर दें खास ध्यान

जामुन में जंबोलिन और मेथी के बीजों में डायोसजेनिन पाया जाता है

उन्होंने बताया कि स्वाद की दृष्टि से 60:36:4 के अनुपातिक मिश्रण वाला लड्डू ज्यादा पसंद किया गया। तथा 60:32:8 के अनुपातिक मिश्रण वाला मोमोज स्वाद की दृष्टि से पसंद किया गया। उन्होंने कहा कि जामुन के बीजों में जंबोलिन और जंबोसिन नामक पदार्थ होता है। जो ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता एवं शुगर को भी नियंत्रित करता है।

इसी प्रकार से मेथी के बीजों में डायोसजेनिन नामक यौगिक होता है जो एस्ट्रोन हार्मोन जैसा काम करता है। जिससे खांसी व गले तथा दातों,गाँठो के दर्द में आराम मिलता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के मिश्रण तैयार कर लड्डू व मोमोज का सेवन कर के औषधीय गुणों का लाभ प्राप्त कर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए रखी जा सकती है तथा वायरस संक्रमित बीमारियों से बचा जा सकता है।

Related posts

बेवजह सीटी स्कैन कराने से बचें लोग, इससे हो सकता है नुकसान

Buland Dustak

डिप्रेशन के लक्षण: अवसाद के चक्रव्यूह में फंसती आज की पीढ़ी

Buland Dustak

“डाइट प्लान” से कोरोना का इलाज है संभव- एक्सपर्ट

Buland Dustak

सौंदर्य के नुस्खे: गर्मियों में आपकी त्वचा को भरपूर पोषण देगा नारियल का तेल

Buland Dustak

महिलाएं स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर Menopause की गंभीर समस्याओं से बचें

Buland Dustak

हरे व लाल चावल के फायदे : भागेगी मधुमेह-कैंसर जैसी घातक बीमारियां

Buland Dustak