19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

हत्या के आरोप में पहलवान सुशील कुमार पर लग सकता है मकोका

-जन्मदिन पर परिवार को किया याद

नई दिल्ली: मॉडल टाउन में सागर पहलवान की हत्या के मामले में आरोपित सुशील कुमार आज 38 साल का हो गया। अपने जन्मदिन के मौके पर वह पुलिस रिमांड में है। इस मौके पर वह अपने परिवार को याद कर भावुक हो गया। इस मामले में पुलिस उसके खिलाफ मकोका के तहत एक्शन लेने पर भी विचार कर रही है। इसके लिए पुलिस कानूनी सलाह ले रही है।

सुशील कुमार

जानकारी के अनुसार, ओलंपिक पदक विजेता और हत्या के आरोपित सुशील पहलवान का जन्म 26 मई 1983 को हुआ था। वह प्रत्येक वर्ष अपना जन्मदिन परिवार के सदस्यों के साथ मनाता था, लेकिन इस बार उसका जन्मदिन पुलिस रिमांड में बीत रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपने जन्मदिन के मौके पर वह परिवार के सदस्यों को याद कर भावुक हो गया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाता था, लेकिन इस बार वह अपने परिवार के सदस्यों को देख भी नहीं सकता है।

Also Read: बंगाल में यास का तांडव, 2 की मौत, एक करोड़ लोग प्रभावित

मकोका लगाने पर विचार कर रही पुलिस

पुलिस हिरासत में चल रहे सुशील कुमार से पूछताछ में कई महत्त्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। यह साफ हो गया है कि नीरज बवाना और आसौदा गैंग से उसके संबंध थे। रोहिणी जिला पुलिस ने भी हत्या के इस मामले में जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, वह नीरज और असोदा गैंग के सदस्य हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को लग रहा है कि सुशील इनके साथ मिलकर संगठित तौर पर अपराध कर रहा था।

इसके चलते पुलिस सुशील कुमार पर मकोका लगाने पर विचार कर रही है। दरअसल नीरज बवाना और उसके गैंग के कई सदस्यों पर मकोका लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस कानूनी सलाह ले रही है कि उस मामले में क्या सुशील की गिरफ्तारी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि कानूनी एक्सपर्ट की सलाह पर ही मकोका का निर्णय लिया जाएगा।

Sushil Kumar Arrested
पुलिस की जांच तेजी से बढ़ रही आगे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी जांच काफी तेजी से आगे जा रही है। मंगलवार को सुशील और एफएसएल की टीम के साथ वह छत्रसाल स्टेडियम गए थे, जहां पूरे घटना का रिक्रिएशन किया गया। इसके अलावा हत्याकांड में अभी तक कुल छह आरोपित गिरफ्तार  हो गए हैं। उनके पास पिटाई का वीडियो एवं उसकी एफएसएल रिपोर्ट है जो सुशील कुमार का अपराध साबित करने के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं। इसके अलावा अन्य टेक्निकल साक्ष्य भी पुलिस ने जुटा लिए हैं।

Related posts

वर्ष 2022 कैलेंडर: 31 सार्वजनिक एवं 21 ऐच्छिक अवकाश घोषित

Buland Dustak

देश को केवड़िया से जोड़ने वाली 8 ट्रेनों को PM ने दिखाई हरी झंडी

Buland Dustak

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर ने रफ्तार पकड़ी

Buland Dustak

अखिलेश यादव लड़ेंगे करहल से चुनाव,सपा ने घोषित किए 159 उम्मीदवार

Buland Dustak

एशिया की पहली महिला Locomotive Driver हैं मुमताज एम. काजी

Buland Dustak

दक्षिण भारतीय ब्राह्मणों से मिली थी काशी में ‘देव दिवाली’ की प्रेरणा

Buland Dustak