19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

आंध्र प्रदेश में सेनिटाइजर पीने से 13 लोगों की मौत

अमरावती: आंध्र प्रदेश में बीते दस दिनों से लॉकडाउन के चलते शराब की दुुकानें भी बंद हैं। ऐसे में प्रकाशम जिले के कुरिचेदु में कुछ लोगों ने स्थानीय दुकानों से 99% वाला सेनिटाइजर खरीदकर पी लिया जिससे 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी स्थानीय दुकानों के सेनिटाइजर जब्त कर लिए हैं।

आंध्र प्रदेश
10 दिनों से लॉकडाउन के चलते शराब न मिलने पर पिया सेनिटाइजर

आंध्र प्रदेश सरकार ने बीती 4 मई को देशव्यापी लॉकडाउन के बाद शराब की दुकानें फिर से खोली थीं। इसके बाद सरकार ने शराब के दामों में भारी बढ़ोत्तरी की और दुकानों की संख्या भी कम कर दी लेकिन लोगों की लत कम नहीं हुई। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में 10 दिनों से लॉकडाउन के चलते शराब न मिलने पर कई लोगों ने सेनिटाइजर पी लिया।

इसके बाद सेनिटाइजर पीने वालों को पेट में दर्द और जलन की शिकायत हुई जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार आधी रात के आसपास तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य की आज शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बीस और लोगों ने सेनिटाइजर पीने की बात कुबूल की है। प्रशासन ने स्थानीय दुकानों से सेनिटाइजर जब्त करके सैम्पल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। सेनिटाइजर पीने से हुई इन मौतों के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

भारी मात्रा में बिक रहा सेनिटाइजर, लोग शराब की जगह पी रहे

एसपी सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि घटना की गहन जांच चल रही है। एसपी ने बताया कि मरने वालों में तीन भिखारी थे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस तरह के और कितने मामले सामने आ रहे हैं। एसपी ने बताया कि अब इस बात की जानकारी की जा रही है कि सिर्फ सेनिटाइजर पीने से ही सबकी मौत हुई है या फिर उन्होंने उसमें और भी कोई केमिकल मिलाया था। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि दुकानों से भारी मात्रा में सेनिटाइजर बिक रहा है और लोग उसे शराब की जगह पी रहे हैं।

एसपी ने बताया कि स्थानीय दुकानों से सारे सेनिटाइजर जब्त कर लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में जांच के लिए भेजा गया है। तेदेपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर प्लेटफॉर्म पर मांग की है कि सरकार को कुरिचेदु घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए। विधायक मदिशीट्टी वेणुगोपाल ने लोगों से सेनिटाइज़र न पीने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Jhunjhunu Rape Case: पॉक्सो कोर्ट ने 26 दिन में सुना दी फांसी की सजा

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों में जगा खुद के घर का विश्वास

Buland Dustak

देश को केवड़िया से जोड़ने वाली 8 ट्रेनों को PM ने दिखाई हरी झंडी

Buland Dustak

आईपीएल के अन्तर्राज्यीय सटोरियों झांसी में खिला रहे थे लाखों का सट्टा

Buland Dustak

Black Fungus का इलाज आम लोगों के बजट से है बाहर: कैट

Buland Dustak

भारत ने एक करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीनेशन करके रचा इतिहास: डॉ. हर्ष वर्धन

Buland Dustak

बीएसएफ: भारत-पाक युद्ध के विजयी योद्धाओं का सम्मान करेगा

Buland Dustak