19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

अटल अकादमी के 15 ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्रामों का हुआ उद्घाटन

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ट्रेनिंग एंड लर्निंग (अटल) अकादमी के ऑनलाइन एफडीपी कैलेंडर-2021-22 और अटल अकादमी के 15 ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्रामों (एफडीपी) का उद्घाटन किया।

अटल अकादमी ने यह मेगा कैलेंडर 971 ऑनलाइन एफडीपी के संचालन के लिए बनाया है जिसमें देश भर के तकनीकी संस्थानों के फैकल्टी सदस्यों की विशेषज्ञता को विकसित करने के लिए कार्यक्रम निश्चित होंगे।

ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम

शिक्षा हमेशा दो-तरफा संचार होती है: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने फैकल्टी डेवलपमेंट के बारे में बात करते हुए कहा कि शिक्षा हमेशा दो-तरफा संचार होती है और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शिक्षा हर हालत में से जारी रहे। उन्होंने कहा, “अटल अकादमी, डाटा विज्ञान, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कम्प्यूटिंग, 3 डी प्रिंटिंग और डिजाइनिंग, कृत्रिम आसूचना (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), एआर व वी.आर, रोबोटिक्स, इंटरनेट आदि के प्रमुख एवं उभरते हुए क्षेत्रों में संकाय को ज्ञान प्रदान करने व उनके ज्ञान का संवर्धन करने के लिए विभिन्न संकाय विकास कार्यक्रम आयोजित करती है. यह अकादमी एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के संकाय सदस्यों को प्रेरणा और प्रशिक्षण देती है और इसके द्वारा बनाया गया फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम से आधुनिक तकनीक की मांगों के अनुसार विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।”

Online Faculty Development Program

अटल अकादमी के फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के सभी रिकॉर्ड किए गए सत्र एआईसीटीई  के वेबपेज पर उपलब्ध हैं जिनके वीडियो को ज्ञान-प्राप्ति के इच्छुक लोग स्वतंत्र रूप से प्राप्त कर सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं।

इस अवसर पर एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो अनिल डी सहस्रबुद्धे, उपाध्यक्ष प्रो. एम. पी. पूनिया, सदस्य सचिव प्रो राजीव कुमार, निदेशक डॉ. रवींद्र कुमार सोनी, अटल सेल के सहायक निदेशक डॉ. गिरधारी लाल गर्ग, एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. श्याम सुंदर पटनायक, भारतीय फिल्म एवं टेलीविज़न संस्थान पुणे के निदेशक भूपेंद्र कैंथोला, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री एवं एआईसीटीई के सभी समन्वयक, प्रतिभागी और विभिन्न अधिकारी तथा देश भर के संस्थानों के प्रमुख भी ऑनलाइन जुड़े थे।

Also Read: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू का सेवन करें, रेट में बढ़ोत्तरी, मांग बढ़ी

Related posts

अपराध और आतंकवाद पर प्रधानमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति: रेड्डी

Buland Dustak

शंघाई सहयोग संगठन: SCO देशों के सैन्य शांति मिशन अभ्यास का समापन

Buland Dustak

उप्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया लोक संकल्प कल्याण-पत्र

Buland Dustak

गलवान घाटी जैसी झड़प नहीं दोहराने पर चीन सहमत

Buland Dustak

अयोध्या में जीवंत हुआ त्रेता युग, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

Buland Dustak

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को मिले तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Buland Dustak