19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
हेल्थ

बेवजह सीटी स्कैन कराने से बचें लोग, इससे हो सकता है नुकसान

-एक सीटी स्कैन 300 एक्स रे के बराबर

नई दिल्ली: कोरोना की जांच के लिए बिना जरूरत सीटी स्कैन और बायो मार्कर टेस्ट करवाने वाले लोग सावधान हो जाएं। इन टेस्ट से शरीर को फायदा से ज्यादा नुकसान हो सकता है। एक सीटी स्कैन 300 एक्स-रे करवाने के बराबर होता है।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि आजकल कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद ही लोग ज्यादा सीटी स्कैन करा रहे हैं, जिसकी जरूरत नहीं है। इस टेस्ट के ज्यादा नुकसान है क्योंकि लोग रेडिएशन के संपर्क में आते हैं। इससे बाद में कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है।

सीटी स्कैन

उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन व बायो मार्कर टेस्ट चिकित्सकों की सलाह पर ही करवाएं। हल्के और मध्यम लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए तो इसकी जरूरत ही नहीं है। बिना लक्षण वाले कोरोना के मरीजों के भी फेफड़े में कुछ पैच दिखाई देते हैं लेकिन व अपने आप ठीक हो जाते हैं। इसलिए घबराहट में आकर सारे फिजूल के टेस्ट कराने से लोगों को बचना चाहिए। कुछ लोग तो हर तीन दिन में सीटी स्कैन करवाने पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर हर तरह के मरीजों के इलाज के लिए प्रोटोकॉल जारी किया है, उसके आधार पर इलाज किया जाना चाहिए। जिन लोगों को कोई लक्षण नहीं है या हल्के लक्षण हैं उन्हें कोई दवा लेने की जरूरत नहीं है।

Read More: बैंकॉक से 18 और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट आयात करेगी ‘आप’ सरकार

Related posts

नुकसानदायक हो सकता है अधिक नमक खाना

Buland Dustak

जानिए गर्म पानी का सेवन करने के फायदे और नुकसान 

Buland Dustak

Menstrual Hygiene: Periods के दौरान हाइजीन मेंटेन रखना है बेहद जरूरी

Buland Dustak

हल्का भोजन, उपवास जैसे कई साधारण उपाय देंगे कोरोना काल में लाभ

Buland Dustak

इस सर्द मौसम में करें अपने होठों की देखभाल- शहनाज हुसैन

Buland Dustak

क्या शराब की लत कर देगा इम्यून सिस्टम को कमज़ोर?

Buland Dustak