19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

रेल मंत्री ने लॉन्च किया IRCTC-SBI रुपे क्रेडिट कार्ड

नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को IRCTC SBI रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया। इस कार्ड से रेल टिकट बुक करने पर यात्रियों को 10 प्रतिशत वैल्यू बैक और ऑनलाइन शॉपिंग पर छूट सहित कई ऑफर मिलेंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यहां एक डिजिटल कार्यक्रम के माध्यम से इस विशेष कार्ड को लॉन्च करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्म-निर्भर भारत’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया‘ के सपने को साकार करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) IRCTC और SBI कार्ड ने मिलकर रुपे प्लेटफार्म पर अपना नया सह-ब्रांडेड संपर्क रहित क्रेडिट कार्ड तैयार किया है।

कार्ड की विशेषताएं:

ग्राहकों को लेन-देन का एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से आज जारी किया गया नया रुपे क्रेडिट कार्ड नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) तकनीक से लैस है। इससे उपयोगकर्ता पीओएस मशीनों पर कार्ड को टैप कर अपने लेन-देन की प्रक्रिया में तेजी ला सकते हैं और इसमें कार्ड को स्वाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्ड को रेल से सफर करने वाले यात्रियों को पुरस्कृत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नया सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड रेल यात्रियों को खुदरा, भोजन और मनोरंजन के साथ-साथ लेन-देन शुल्क में छूट पर विशेष लाभ के साथ रेल यात्रा पर अधिकतम बचत प्रदान करता है।

IRCTC SBI रुपे क्रेडिट कार्ड
IRCTC SBI रुपे क्रेडिट कार्ड
रेल यात्रा टिकट की बुकिंग पर 10 प्रतिशत का वैल्यू कैश:

कार्डधारकों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से प्रथम श्रेणी की एसी, द्वितीय श्रेणी की एसी, तृतीय श्रेणी की एसी, एग्जीक्यूटिव चेयर कार और एसी चेयर कार की बुकिंग करने पर कुल किराए की 10 प्रतिशत राशि वापस कर दी जाएगी। इस कार्ड का इस्तेमाल करने पर ऑनलाइन लेन-देन शुल्क माफी (लेन-देन की राशि का एक प्रतिशत), एक प्रतिशत ईंधन अधिभार छूट और एक वर्ष में रेलवे स्टेशनों पर 4 प्रीमियम लाउंज का मुफ्त उपयोग (प्रति तिमाही एक) करने की सुविधा मिलेगी। कार्ड के उपयोगकर्ताओं को न्यूनतम खर्च के साथ कार्ड को सक्रिय करने पर 350 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त होंगे। उपयोगकर्ता आईआरसीटीसी की टिकट वेबसाइट से ट्रेन टिकट खरीदते वक्त जमा किए गए इन रिवार्ड पॉइंट्स को भुना सकते हैं।

रेल यात्रा के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग पर भी मिलेगी छूट:

रेल यात्रा पर बचत के अलावा, आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स के लिए भी कई लाभ प्रदान करता है। ग्राहक ई-कॉमर्स साइटों पर खरीदारी करते समय छूट का लाभ उठा सकते हैं। रुपे की बढ़ती बाज़ार हिस्सेदारी और भारतीय ग्राहकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने के साथ रुपे संचालित आईआरसीटीसी एसबीआई सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड रुपे उपयोगकर्ताओं को खरीदारी का एक बेहतर अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक और कदम है। नए सह–ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ‘डिजिटल इंडिया’ की पहल को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी, एसबीआई कार्ड और रुपे की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं और इसका उद्देश्य रेल यात्रियों के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें: बिग बास्केट की 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदेगा टाटा समूह

Related posts

Yoga Break App: काम के बीच चाय ब्रेक से अच्छा है योग ब्रेक लेना

Buland Dustak

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रयास तेज करने की जरूरत

Buland Dustak

Air Marshal Vivek Ram Chaudhari- ​वायुसेना के ​अगले वाइस चीफ

Buland Dustak

भारत रत्न बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन पर मनाया जाता है Doctors Day

Buland Dustak

पुलवामा हमला: एनआईए ने दाखिल की 13,500 पन्नों की चार्जशीट

Buland Dustak

​रात भर लड़ाकू विमानों से गरजा लद्दाख का आसमान

Buland Dustak