देश

अरावली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हुआ आगाज़


नई दिल्ली: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फिल्म एक ऐसा माध्यम है जो जीवन पर बहुत गहरा असर छोड़ता है। इसलिए अच्छे समाज के लिए अच्छी फिल्मों का होना भी बहुत जरूरी है। गुर्जन ने शनिवार को IICC के सभागार में दो दिवसीय अरावली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करते हुए कहा कि उनका मानना है कि भारत सहित दुनियाभर में अच्छी फिल्में बनती हैं लेकिन शायद उनको उतना प्रचार और सम्मान नहीं मिलता है। अरावली फिल्म फेस्टीवल इन अच्छी फिल्मों को ना केवल दुनिया के सामने लाने का काम कर रहा है बल्कि उनको मान सम्मान भी दे रही है।

इस दौरान माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ के.जी. सुरेश ने कहा कि फिल्मों को देखना ही नहीं समझना ज़रूरी है और इसके लिए फ़िल्म फेस्टिवल्स का आयोजन महत्वपूर्ण हैं। सुरेश ने कहा कि अरावली फिल्म फेस्टीवल ऐसे लोगों को प्रोत्साहित कर रही है जो अच्छी फिल्में बना रहे हैं।

अरावली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
डायलॉग इनिशिएटिव फ़ाउंडेशन और अवेकन जॉय क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड हैं सहयोगी

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के डायरेक्टर डॉ अवनीश राजवंशी ने कहा कि वो पिछले कुछ वर्षों से यूरोप, अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया और भारत में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में से एक, द हेग ग्लोबल सिनेमा फेस्टिवल ने IMDB क्वालीफाइंग स्टेटस अर्जित किया है।

नई दिल्ली में डायलॉग इनिशिएटिव फ़ाउंडेशन और अवेकन जॉय क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड उनके सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ज्यूरी पैनल में हॉलीवुड, हॉलैंड, यूके, जर्मनी, बॉलीवुड और अन्य भाग लेने वाले देशों की फिल्मी हस्तियां शामिल हैं। जिसमें 70 से अधिक देशों से 400 फिल्में स्पर्धा के लिए आई हैं। जिनमें से 32 सर्वश्रेष्ठ चयनित फिल्मों का प्रदर्शन दो दिन में किया जाएगा। इनमें ऑस्कर विजेता फिल्म भी शामिल हैं ।

इस आयोजन का एक ऑनलाइन संस्करण भी होगा, जो कि अमेरिका स्थित एक कंपनी के माध्यम से अप्रैल 03 से 10 तक स्ट्रीम होगा। उल्लेखनीय है कि इस समारोह के उद्घाटन सत्र में डायलॉग इनिशिएटिव फाउंडेशन के डायरेक्टर व वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश योगी, मशहूर अभिनेता सुमित वत्स और निर्माता व निर्देशक रोहित खेतान सहित मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया सलाहकार अमित आर्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: कुछ यूं हुई थी फिल्मी सफर की शुरुआत

Related posts

दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ BRO

Buland Dustak

जायडस बायोटेक पहुंचे मोदी, कोरोना वैक्सीन का करेंगे निरीक्षण

Buland Dustak

महज 8 मिनट में खत्म हो गया ‘निर्भय क्रूज मिसाइल’ का परीक्षण

Buland Dustak

रेलवे बोर्ड: 80 नई विशेष रेलगाड़ियां, यात्री 10 से करा सकेंगे रिजर्वेशन

Buland Dustak

Air Marshal Vivek Ram Chaudhari- ​वायुसेना के ​अगले वाइस चीफ

Buland Dustak

IIT ने कोल्ड चेन मॉनिटरिंग के लिए विकसित की IoT Device ‘ऐम्बिटैग’

Buland Dustak