19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
राज्य

दो दिवसीय अनुगूंज-2021 समारोह आज से, स्कूल शिक्षा मंत्री करेंगे शुभारम्भ

-समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राजधानी भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में दो दिवसीय समारोह ‘अनुगूँज-2021‘ का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह का शुभारम्भ आज (सोमवार) शाम 6.30 बजे प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार करेंगे। वहीं, समारोह का समापन मंगलवार, 16 मार्च होगा जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री परमार करेंगे।

स्कूल शिक्षा

जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप वाजपेयी ने बताया कि अनुगूंज-2021 के प्रथम दिवस शाम को ‘रंगकार’ में जातक कथा आधारित निर्द्वंद और मणिपुरी नाटक मिजाओगी खोंगचट की सजीव प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन ‘धनक’ में विद्यार्थियों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष के मौके पर आज़ाद हिन्द फौज के “कौमी तराने” के साथ ही हारमोनी और अन्य संगीतमय स्वर गीतों और वाद्य संगीत के तहत ऋतु आल्हाद की सांगीतिक प्रस्तुति की जायेगी। इसके अलावा समापन दिवस पर भरतनाट्यम, ओडिसी और मयूरभंज छाऊ जैसे शास्त्रीय नृत्यों का ओजपूर्ण प्रदर्शन होगा।

उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र, विमर्श और जनसंपर्क के यूट्यूब चैनल के साथ सीएम मध्यप्रदेश, जनसंपर्क और स्कूल शिक्षा विभाग के फेसबुक और ट्विटर पेज पर भी होगा। इसमें शासकीय शालाओं के 500 से अधिक छात्र-छात्राएँ दो दिवसीय कार्यक्रम में नृत्य, वादन, गायन और नाटकों की प्रस्तुति करेंगे।

उल्लेखनीय है कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ की अवधारणा पर आयोजित अनुगूँज-2021 का आयोजन, पूर्व में 12 एवं 13 मार्च को नियत था, जो कि मौसम के प्रतिकूल होने से स्थगित किया गया था। स्कूल शिक्षा विभाग का “अनुगूँज” समारोह एक रचनात्मक प्रयास है जो विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके रचनात्मक और सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें: तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Related posts

चैत्र नवरात्रि 2021: पूजन सामग्री खरीदने के बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Buland Dustak

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: ममता बनर्जी ने पेश किया अंतरिम बजट

Buland Dustak

पश्चिमी राजस्थान में 1275 करोड़ रुपये से बनेंगे चार रिजरवायर

Buland Dustak

झारखंड : कृषि क्षेत्र में नये युग का आगाज करेंगे ‘बिरसा किसान’

Buland Dustak

छिटपुट हिंसा के बीच प. बंगाल में संपन्न हुआ पांचवें चरण का मतदान

Buland Dustak

बस्तर की अनूठी होलिका दहन में भक्त प्रहलाद और होलिका हो जाते है गौण

Buland Dustak